फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   discussions on big dreams of small businesses in Amar Ujala MSME for Bharat Conclave begins in Lucknow

MSME for Bharat: छोटे उद्योगों के बड़े सपनों पर होगा मंथन, अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन आज

Thu, 18 Sep 2025 08:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 08:27 AM IST
सार

राजधानी स्थित आईआईए भवन में अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का गुरुवार को आयोजन होगा। इसमें एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, दिग्गज उद्योगपतियों और अफसरों की भागीदारी होगी। भविष्य के एमएसएमई और मौजूदा दौर की चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
discussions on big dreams of small businesses in Amar Ujala MSME for Bharat Conclave begins in Lucknow
MSME for Bharat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन के मंच से छोटे सपनों को बड़ी उड़ान मिलेगी। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आईआईए भवन में अपराह्न 3:30 बजे से सजने वाले इस मंच से दिग्गज उद्योगपति छोटे उद्यमों को बड़ा रास्ता दिखाएंगे।

विज्ञापन


मंथन में भविष्य के एमएसएमई के साथ मौजूदा दौर में पेश आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। इंडस्ट्री के विशेषज्ञ व अफसर इन चुनौतियों से निपटने के रास्ते भी बताएंगे। विभिन्न सत्रों के जरिये सरकारी नीतियों व उनके लाभों पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन

चर्चा में ये लोग रहेंगे मौजूद

मुख्य अतिथि व एमएसएमई मंत्री राकेश सचान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। विशिष्ट अतिथि सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी, एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, डीएम लखनऊ विशाख जी., वक्ता के तौर पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एमएसएमई विषय पर पहला सत्र आयोजित होगा। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भविष्य के एमएसएमई पर चर्चा की जाएगी। तीसरे सत्र में एमएसएमई के लिए स्थानीय चुनौतियों व अवसरों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में पांच उद्यमियों का सम्मान भी किया जाएगा।

तीन विशेष सत्रों में होगी चर्चा

कार्यक्रम में तीन विशेष सत्रों में चर्चा होगी। इसमें साउथ एशिया चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष व केंद्र सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश पाठक, सीएम युवा विकास अभियान के नोडल संयुक्त आयुक्त सर्वेश्वर शुक्ल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार, संयुक्त आयुक्त उत्तर प्रदेश निर्यात प्रोत्साहन पवन अग्रवाल, उपायुक्त यूपी निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो रोचना श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक यूपीकॉन प्रवीण कुमार सिंह, निर्यातक व एमए हर्बल के को-फाउंडर यावर अली शाह मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed