{"_id":"655920c187ce6698c1039cc8","slug":"dirty-bedsheet-for-peteint-in-balrampur-hospital-lucknow-news-c-13-lko1027-495674-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में गंदी बेड शीट पर लेट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में गंदी बेड शीट पर लेट रहे मरीज
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में धब्बे लगी गंदी बेड शीट पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। शनिवार दोपहर एक तीमारदार ने नई बिछाई गंदी बेड शीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच कराने के साथ धुलाई करने वाली निजी कंपनी को नोटिस देकर जवाब भी तलब किया जाएगा।
इस अस्पताल में 756 बेड हैं। धुलाई करने वाली कंपनी को 700 रुपये महीना प्रति बेड के हिसाब से मिलते हैं। इसके बाद भी मरीजों को साफ बेड शीट नहीं मिलती है। आरोप है कि इन्हें सिर्फ पानी से धुलकर वापस अस्पताल भेज दिया जा रहा है। लॉड्री कंपनी के इस खेल पर अस्पताल के अफसर आंखें मूंदें हैं।
जानकारी अनुसार शनिवार को न्यू बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर सभी वार्डों में नीले रंग की बेड शीट बिछाई गई। इन पर लगे बड़े-बड़े धब्बों को लेकर तीमारदारों ने आपत्ति जताई, पर सुनवाई न हुई। इसी बीच एक तीमारदार ने गंदी बेड शीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद अस्पताल के जिम्मेदार जागे। सीएमएस डॉ. अतुल मेहरोत्रा का कहना है कि नोटिस के बाद भी सुधार न हुआ तो धुलाई का काम करने वाली कंपनी को काली सूची में डालने की संस्तुति होगी।