{"_id":"5f2e38c28ebc3e3cdc167d06","slug":"dirt-free-india-campaign-starts-in-up-e-choupal-with-dm-heads-on-first-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में आज से एक सप्ताह का गंदगी मुक्ति भारत अभियान, पहले दिन डीएम की प्रधानों के साथ ई-चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में आज से एक सप्ताह का गंदगी मुक्ति भारत अभियान, पहले दिन डीएम की प्रधानों के साथ ई-चौपाल
Sat, 08 Aug 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत प्रदेश में आज से 15 अगस्त तक गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा। आज जिलाधिकारी इसकी शुरुआत ग्राम प्रधानों के साथ ई-चौपाल के साथ करेंगे। उधर, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह और प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को पुरस्कृत पंचायतों के प्रधानों से ऑनलाइन संवाद किया।
उन्होंने अच्छा कार्य करने वाले प्रधानों की सराहना करते हुए स्वच्छता अभियान पर खास जोर दिया। साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने साप्ताहिक अभियान के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
अभियान के तहत 8 अगस्त को डीएम ई-चौपाल का आयोजन करेंगे। 9 अगस्त को प्रधान सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र करने व पृथक करने का अभियान चलाएंगे। 10 अगस्त को श्रमदान से सामुदायिक भवनों की साफ-सफाई एवं पुताई होगी। 11 अगस्त को स्वच्छ भारत मिशन के संदेशों को लेकर वाल पेंटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
12 अगस्त को श्रमदान कर पौधरोपण किया जाएगा। 13 अगस्त को कक्षा 6 से 8 के छात्रों का ऑनलाइन पेंटिंग कॉम्पिटीशन और कक्षा 9 से 12 के छात्रों का गंदगी मुक्त भारत अभियान विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई एवं सैनिटाइजेशन किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आम सभा में ओडीएफ प्लस गांव की घोषणा की जाएगी।

गांवों को संक्रमण मुक्त रखें, रोजगार सृजित करें
केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार के तहत चयनित प्रदेश की 2 जिला पंचायत, 4 क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के कामों की सराहना की।