{"_id":"641217d35178287f310d37eb","slug":"dirt-found-in-newly-constructed-barrack-police-personnel-reprimanded-raebareli-news-c-13-1-130226-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवनिर्मित बैरक में मिली गंदगी, पुलिस कर्मियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवनिर्मित बैरक में मिली गंदगी, पुलिस कर्मियों को लगाई फटकार
Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां-महराजगंज (रायबरेली)। लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा ने बुधवार को बछरावां कोतवाली का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक अभिलेखों को देखा और पुलिसिंग व्यवस्था चुस्त किए जाने के निर्देश दिए।
आईजी सुबह 10.55 बजे कोतवाली पहुंचे। महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला सिपाही उपासना दीक्षित, रुचि द्विवेदी से शिकायती रजिस्टर व महिला हेल्प डेस्क की जानकारी ली। कंप्यूटर कक्ष, महिला व पुरुष बंदी ग्रह, विवेचना कक्ष, शौचालय, कार्यालय के अभिलेखों में अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना के रखरखाव तथा सीसीटीवी कक्ष, पेयजल की व्यवस्था की पड़ताल की।
नवनिर्मित बैरक के निरीक्षण में उन्हें गंदगी मिली। साफ-सफाई न मिलने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। इसके बाद आईजी ने महराजगंज पहुंचकर हैदरगढ़ रोड स्थित केंद्रीय मालखाना (यार्ड) का शुभारंभ किया। यह प्रदेश का पहला केंद्रीय मालखाना है, जहां पर थाना क्षेत्रों में मिलने वाले लावारिस एवं सीज होने वाले वाहनों को रखा गया है। आईजी ने गार्द रूम एवं वाच टावर का भी जायजा लिया। उन्होंने यार्ड के चारों तरफ बाउंड्रीवाॅल बनाने को कहा।
विज्ञापन
नवनिर्मित एलआईयू दफ्तर और लाइब्रेरी का किया शुभारंभ
आईजी तरुण गाबा ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सबसे पहले एसपी दफ्तरों के सभी कक्षों का निरीक्षण किया। स्थानीय अधिसूचना इकाई (एलआईयू) के नवनिर्मित कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। पुलिस लाइन में लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। लाइब्रेरी में कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक की किताबों के अलावा प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी पुस्तकें हैं। पुलिस कर्मियों के बच्चों के अलावा अन्य लोग यहां पर पहुंचकर किताबें पढ़ सकते हैं। इस मौके पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी नवीन कुमार सिंह मौजूद रहे।
घटनाओं के खुलासे में टेक्नाेलॉजी का लें सहारा
कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में आईजी ने कहा कि घटनाओं के खुलासे में टेक्नाेलॉजी का प्रयोग करे। किसी के कहने पर घटना का खुलासा करने का काम न करें। यदि कहीं पर कोई घटना हो जाए तो मोबाइल कॉल डिटेल, फॉरेंसिक रिपोर्ट आदि का सहारा लेकर वारदात का पर्दाफाश करें।