{"_id":"5ddeef388ebc3e5490744f73","slug":"director-of-lohia-institute-is-also-in-charge-of-pg","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया संस्थान के निदेशक को पीजीआई का भी चार्ज, दो दिसंबर को संभालेंगे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया संस्थान के निदेशक को पीजीआई का भी चार्ज, दो दिसंबर को संभालेंगे जिम्मेदारी
Thu, 28 Nov 2019 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
प्रो. एके त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक का प्रभार डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी को सौंपा गया है। वह दो दिसंबर को जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
पीजीआई निदेशक प्रो. राकेश कपूर का कार्यकाल 19 नवंबर को समाप्त हो चुका है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए भी आवेदन कर रखा था। राज्यपाल ने 18 नवंबर को उनका कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
इसी बीच उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन भी स्वीकार कर लिया गया है। अब वह दो दिसंबर को दायित्व से मुक्त हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में नए निदेशक के रूप में लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. त्रिपाठी जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
राज्यपाल व पीजीआई की अध्यक्ष श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने प्रो. त्रिपाठी को तीन माह अथवा नए निदेशक की नियुक्ति होने तक के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान वह लोहिया संस्थान का दायित्व भी निभाते रहेंगे।