{"_id":"5cb976adbdec2214516f6683","slug":"direct-flight-to-singapore-will-be-stopped-from-july-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊवासियों को लगेगा तगड़ा झटका, सिंगापुर की सीधी उड़ान होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊवासियों को लगेगा तगड़ा झटका, सिंगापुर की सीधी उड़ान होगी बंद
Fri, 19 Apr 2019 01:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ से सिंगापुर की सीधी उड़ान दो जुलाई से बंद होने जा रही है। हालांकि लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की है। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात स्कूट एयरलाइंस अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों ने तीन जुलाई के बाद की बुकिंग करा रहा है, उनको कंपनी ने किराये का फु ल रिफंड यानी पूरे पैसे वापस करने का विकल्प दिया है। वहीं स्कूट एयरलाइंस की वेबसाइट पर 29 जून के बाद की उड़ान का कोई विवरण दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
राजधानी से सिंगापुर के लिए सीधी उड़ान तीन वर्ष से चल रही है। पहले लखनऊ टाइगर एयर की उड़ान सिंगापुर के लिए थी। जुलाई 2017 में टाइगर एयर का स्कूट एयर में विलय हो गया। तब से सिंगापुर की उड़ान स्कूट एयर के नाम से जाने जाती है।
विज्ञापन
हफ्ते में एक दिन जाने वाली इस उड़ान को पर्याप्त यात्री भी मिल रहे थे। दो जुलाई से सिंगापुर की सीधी उड़ान के बंद होने राजधानीवासियों को तगड़ा झटका लगेगा। जबकि स्कूट एयर 18 देशों में 66 उड़ान सेवाएं दे रहीं हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जेट की उड़ान बंद होने से 60 कर्मी प्रभावित
डेमो
जेट एयरवेज की बीती बुधवार रात से उड़ान बंद होने से चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर 60 कर्मी प्रभावित हुए हैं। इनमें 30 से अधिक कर्मचारी जेट एयरवेज के ग्राउंड श्रेणी के हैं। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मी भी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे थे। कर्मियों के मुताबिक, कंपनी की तरफ से अब तक कोई संदेश नहीं मिला है। इससे कर्मियों एवं अफसरों को भविष्य और रोजी-रोटी की समस्या सताने लगी है।
अथॉरिटी को इसकी सूचना नहीं
स्कूट एयर ने लखनऊ से सिंगापुर की सीधी सेवा को दो जुलाई से बंद करने की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को नहीं दी है। स्कूट एयर ने इस उड़ान को बंद करने की बात कही तो उसको अथॉरिटी को सूचित करना चाहिए था। - संजय नारायण, ओएसडी, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अथॉरिटी
अथॉरिटी को इसकी सूचना नहीं
स्कूट एयर ने लखनऊ से सिंगापुर की सीधी सेवा को दो जुलाई से बंद करने की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी को नहीं दी है। स्कूट एयर ने इस उड़ान को बंद करने की बात कही तो उसको अथॉरिटी को सूचित करना चाहिए था। - संजय नारायण, ओएसडी, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अथॉरिटी
नौचंदी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें 23 को निरस्त
डेमो
वहीं उत्तर रेलवे ने परिचालन कार्य के चलते 23 अप्रैल को नौचंदी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। प्रमुख प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक, ट्रेन नंबर 14511 प्रयाग-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 54253 प्रयाग- लखनऊ पैसेंजर एवं ट्रेन नंबर 14307 प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस को 23 अप्रैल को निरस्त कर दिया है।