{"_id":"6005eaae8ebc3e2f853c5d8f","slug":"direct-flight-for-agra-since-24-march-lko-city-news-lko5605639184","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 मार्च से लखनऊ से आगरा के लिए सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 मार्च से लखनऊ से आगरा के लिए सीधी उड़ान
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी से आगरा पहुंचना अब आसान होगा। इंडिगो 28 मार्च से लखनऊ से आगरा के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होगा। एयरलाइन की ओर से इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। विमान सेवा हफ्ते में सातों दिन उपलब्ध रहेगी।
उड़ान स्कीम के तहत छोटी विमानन कंपनियां आगरा व लखनऊ के बीच लंबे समय से विमान सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। आलम यह है कि एक एयरलाइंस का विमान तक एयरपोर्ट पर खड़ा है। उसने जनवरी की शुरुआत में सेवा चालू करने की घोषणा की और फिर पीछे हट गई। इसमें इंडिगो ने बाजी मार ली और सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी कर लीं। इसकी फ्लाइट 6ई 7928 आगरा के लिए सुबह 9 बजे उड़ान भरेगी और 10:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 6ई 7932 आगरा से दोपहर 2:50 बजे उड़ान भरकर शाम 4:10 बजे अमौसी पहुंचेगी।
अमौसी एयरपोर्ट को मिला सम्मान
अमौसी एयरपोर्ट को एसीआई हेल्थ एक्रिडिटेशन कार्यक्रम में मान्यता मिली है। एसीआई की मूल्यांकन प्रक्रिया 118 जांच बिंदुओं पर की जाती है, जिसमें ये एयरपोर्ट चुने गए। मूल्यांकन के दौरान यात्रियों व कर्मचारियों के लिए हवाईअड्डों पर स्वास्थ्य और सुरक्षा उपायों को परखा गया। इसमें डिपार्चर, अराइवल, परिवहन सेवाएं, खान पान सेवाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट, लाउंज आदि सेवाएं शामिल हैं। यह मान्यता 12 महीनों तक के लिए मिली है।