फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   direct admission in polytechnic

राजधानी की 1164 सीट पर सीधे दाखिले आज

Mon, 29 Jul 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
direct admission in polytechnic
लखनऊ। राजधानी के सभी आठ सरकारी और राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों की 1164 सीटों पर दाखिले के लिए स्पॉट काउंसलिंग सोमवार को होगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी प्रमाणपत्र और फोटोग्राफ के साथ जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश परीक्षा में मिले नंबर और रैंक के आधार पर उन्हें सीट आवंटित की जाएगी। चयन के समय ही उन्हें फीस जमा करनी होगी इसलिए अभ्यर्थियों को पूरी फीस भी ले जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश ने बताया कि राजधानी में स्थित राजकीय बालिका पॉलीटेक्निक, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीबी पंत पॉलीटेक्निक, एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लखनऊ पॉलीटेक्निक, हीवेट पॉलीटेक्निक, मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंध संस्थान और इंस्टीट्यूट ऑफ टूलरूम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में संचालित ज्यादातर पॉलीटेक्निको में इस समय सीट खाली हैं। अभ्यर्थी इनका ब्यौरा परिषद की वेबसाइट www.keecup.nic.in पर देख सकते हैं। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संस्थान में जाकर आवेदन किये जा सकते हैं।
विज्ञापन

संस्थान-- उपलब्ध सीटें
राजकीय बालिका पॉलीटेक्निक- 332
राजकीय पॉलीटेक्निक- 348
जीबी पंत पॉलीटेक्निक- 29
एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट- 20
लखनऊ पॉलीटेक्निक- 88
हीवेट पॉलीटेक्निक- 212
मान्यवर कांशीराम पर्यटन प्रबंध संस्थान- 68
इंस्टीट्यूट ऑफ टूलरूम ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट- 67
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed