फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diploma will be given if drops pg course after one year

लखनऊ विश्वविद्यालय : एक साल बाद पीजी कोर्स छोड़ने पर मिलेगा डिप्लोमा, नई शिक्षा प्रणाली को लेकर हुई बैठक में बनी सहमति

Tue, 09 Feb 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Diploma will be given if drops pg course after one year
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक स्तर पर एक साल बाद कोर्स छोड़ा तो डिप्लोमा मिलेगा।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक स्तर पर पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। विद्यार्थी एक वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद अगर चाहें तो पीजी डिप्लोमा लेकर जा सकते हैं। दो साल की पढ़ाई पूरी करने पर उन्हें परास्नातक की डिग्री दी जाएगी। विश्वविद्यालय में नई शिक्षा प्रणाली को परास्नातक स्तर पर लागू करने के लिए हुई बैठक में यह सहमति बनी है। परास्नातक पाठ्यक्रम में संशोधन के लिए हुई बैठक में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, समन्वयक व सभी प्रभारी शामिल हुए।
विज्ञापन

परास्नातक पाठ्यक्रम संशोधन के लिए बनाई गई समिति के सदस्य प्रो. पूनम टंडन, प्रो. मधुरिमा लाल और प्रो. पीयूष भार्गव की रिपोर्ट के आधार पर बिंदुवार चर्चा हुई। इस प्रणाली के तहत दो वर्ष के चार सेमेस्टरों में उसे कुल 96 क्रेडिट होंगे। इस प्रणाली का ढांचा सभी विभागों व संकायों के लिए एक समान होगा, जिससे भविष्य में परीक्षाफल, एडमिशन, पर्यवेक्षण, क्रेडिट स्थानांतरण सभी धाराओं में एकरूपता विश्वविद्यालय स्तर पर बनाई जा सके। नवीन पद्धति के तहत शिक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप, अंतरविभागीय और अंतर-विभाग प्रोग्राम भी होंगे। इसमें कोर कोर्सेज के साथ मूक्स के तहत ऑनलाइन पठ्न-पाठन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इसी साल लागू हुआ नया पीजी कोर्स
लखनऊ विश्वविद्यालय ने इसी साल 10 विशेषताओं वाले चॉयस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) लागू किया है। इसके तहत ही इस बार के दाखिले हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कॉमन मिनिमम सिलेबस के तहत इस बार प्रदेश स्तर पर पाठ्यक्रम में बदलाव होना है। इसके तहत अब कोर्स में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकरूपता के बाद कुछ ऐसा होगा स्वरूप
सेमेस्टर-क्रेडिट-रिमार्क
पहला सेमेस्टर
पेपर 1- 4- कोर कोर्स
पेपर 2- 4- कोर कोर्स
पेपर 3- 4- कोर कोर्स
पेपर 4- 4- कोर कोर्स
पेपर 5- 4- कोर कोर्स
पेपर 6- 4- वैल्यू एडेड कोर्स (क्रेडिट)
दूसरा सेमेस्टर
पेपर 7- 4- कोर कोर्स
पेपर 8- 4- कोर कोर्स
पेपर 9- 4- कोर कोर्स
पेपर 10- 4- कोर कोर्स
पेपर 11- 4- कोर कोर्स
पेपर 12- 4- कोर कोर्स
पेपर 13- 0- वैल्यू एडेड कोर्स (नॉन क्रेडिट)
तीसरा सेमेस्टर
पेपर 14- 4- कोर कोर्स
पेपर 15- 4- कोर कोर्स
पेपर 16- 4- इलेक्टिव
पेपर 17- 4- इलेक्टिव या मूक्स
पेपर 18- 4- समर इंटर्नशिप
पेपर 19- 4- इंटर डिपार्टमेंटल कोर्स
चौथा सेमेस्टर
पेपर 20- 4- कोर कोर्स
पेपर 21- 4- कोर कोर्स
पेपर 22- 4- इलेक्टिव
पेपर 23- 8- मास्टर थीसिस
पेपर 24- 4- इंट्रा डिपार्टमेंटल कोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed