{"_id":"661c1a809c1f5f7da7028952","slug":"dig-will-investigate-the-death-of-a-prisoner-in-meerut-jail-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ जेल में कैदी की मौत के मामले की जांच डीआईजी को, चार जेलकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ जेल में कैदी की मौत के मामले की जांच डीआईजी को, चार जेलकर्मी निलंबित
Sun, 14 Apr 2024 11:33 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:33 PM IST
सार
मेरठ जेल में कैदी की हुई मौत के मामले की जांच डीआईजी को सौंपी गई है। मामले में चार जेल कर्मियों पर गाज गिरी है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कारागार मेरठ में शनिवार को निरुद्ध सिद्धदोष बंदी रोहित की कारागार अस्पताल के पृथकवास में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच मेरठ रेंज के डीआईजी जेल सुभाष चंद्र शाक्य को सौंपी गई है।
विज्ञापन
डीजी जेल एसएन साबत ने इसका आदेश दिया है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले हेड जेल वार्डर हरिशंकर त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, जेल वार्डर संजय सिंह और सनोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जेल मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैदी की मृत्यु के बाद घटनास्थल का एसपी सिटी मेरठ द्वारा मौका-मुआयना किया जा चुका है। डीजी जेल लखनऊ के निर्देश पर डीआईजी जेल मेरठ रेंज, आईपीएस सुभाष चंद्र शाक्य द्वारा प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा न्यायिक जांच के लिए कारागार स्तर से पत्राचार किया जा चुका है। कारागार प्रशासन द्वारा इस मामले की एफआईआर थाना मेडिकल, मेरठ में कराई जा चुकी है।