फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DIG Vaibhav Kumar Krishna got deployment in Maha Kumbh Mela Sunil Singh was made new DIG of Azamgarh

UP News: यूपी में IPS अधिकारियों का तबादला, DIG वैभव कुमार कृष्ण को नई जिम्मेदारी, देखें किसे कहां मिली कमान?

Sun, 05 Jan 2025 01:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 01:41 PM IST
सार

यूपी में दो IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। DIG वैभव कुमार कृष्ण को कुंभ मेले में जिम्मेदारी मिली है। वहीं सुनील सिंह को आजमगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया है। 

विज्ञापन
DIG Vaibhav Kumar Krishna got deployment in Maha Kumbh Mela Sunil Singh was made new DIG of Azamgarh
IPS वैभव कृष्ण को मिली महाकुंभ डीआइजी की जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने देर रात दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए उनमें डीआईजी वैभव कुमार कृष्ण और आईपीएस सुनील सिंह शामिल हैं। डीआईजी वैभव कुमार कृष्ण को महाकुंभ मेले में नए डीआईजी की तैनाती मिली है। ये अभी तक आजमगढ़ में तैनात थे। वहीं सुनील सिंह को आजमगढ़ का नया डीआईजी बनाया गया है। इनकी तैनाती अभी तक पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात के पद पर थी। 

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार की देर रात योगी सरकार ने 46 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। उच्च स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया गया है।
विज्ञापन


संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था। तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. हरिओम पर उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी और उन्हें समाज कल्याण विभाग से व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त, वाह्य सहायतित परियोजनाएं, माध्यमिक शिक्षा, गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग व वित्त आयुक्त से गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें वित्त व माध्यमिक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इनको मिली ये जिम्मेदारी

वहीं एल वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव परिवहन, अध्यक्ष राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक प्रशाएन एवं प्रबंधन अकादमी तथा महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान से प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक यूपीसिडको, निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed