फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DIG Prayagraj to investigate the leak of news of Mukhtar's Lucknow appearance

माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ पेशी की खबर लीक होने की जांच करेंगे डीआईजी प्रयागराज

Wed, 30 Mar 2022 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Mar 2022 11:35 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी को सोमवार को एक मामले में पेशी के लिए लखनऊ लाया गया था। लेकिन, इसकी खबर एक दिन पहले ही रात में लीक हो गई।

विज्ञापन
DIG Prayagraj to investigate the leak of news of Mukhtar's Lucknow appearance
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ के सत्र न्यायालय में पेशी की खबर जेल से लीक होने की खबर मीडिया में चलने के बाद इसकी जांच डीआईजी जेल प्रयागराज संजीव त्रिपाठी को सौंपी गई है। डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि मीडिया में यह खबर आई थी कि मुख्तार अंसारी की लखनऊ पेशी की खबर जेल के अंदर से लीक हुई। इसकी जांच डीआईजी जेल, प्रयागराज संजीव त्रिपाठी को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी को सोमवार को एक मामले में पेशी के लिए लखनऊ लाया गया था। मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी ने इस बारे में ट्वीट किया था और अचानक लखनऊ ले जाए जाने पर सवाल उठाए थे। कुछ मीडिया माध्यमों में बताया गया है कि सूचना जेल से लीक हुई थी, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं और सात दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed