इन पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रमोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग के दो बैच के 60 आईपीएस अफसरों को प्रोन्नत किया गया है। इसके लिए गुरुवार को 1997 व 2001 बैच के अफसरों की विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक (डीपीसी) हुई।
1997 बैच के अफसर डीआईजी से आईजी तो 2001 के बैच के अफसरों को एसपी से डीआईजी पद पर प्रमोट किया गया। डीपीसी के नतीजे आने के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में तबादलों भी होने हैं।
कुछ दिनों पहले ही आईजी से एडीजी और एडीजी से डीजी पद पर कुल 17 पुलिस अफसरों को पदोन्नति दी गई थी, लेकिन इन अफसरों को अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। लिहाजा वे अपने पूर्व स्थल पर ही कार्य कर रहे हैं। अब एसपी स्तर तक के अधिकारियों के पदोन्नत होने के बाद एसपी, डीआईजी, आईजी व एडीजी आदि के पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती होने की तैयारी है।
इनको मिला प्रमोशन का तोहफा
आईपीएस के 1997 और 2001 बैच की डीपीसी में आज कुछ पुलिस अधिकारियों को प्रमोशन तय है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस डीपीसी में इनका प्रमोशन होना तय है।
आईपीएस 1997 बैच के नवीन अरोड़ा, मोहित अग्रवाल, जीके गोस्वामी, बीआर मीना, दीपक रतन, रघुवीर लाल, दीपक शर्मा, आरके श्रीवास्तव, सत्येंद्र वीर आईजी बनाए गए हैं।
वहीं आईपीएस 2001 बैच के तरुण गाबा, आशुतोष कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेम नारायण, वीरेंद्र कुमार, अजय मोहन शर्मा, पीके सिंह, वीके दीक्षित, ज्ञानेश्वर तिवारी, शिवसागर सिंह, बीबी सिंह, एके जैन, वसीम अहमद, एसके बाजपेयी, योगेश्वर सिंह, गोविंद अग्रवाल, रतन श्रीवास्तव, एके शुक्ला, तहसीलदार सिंह, ओंकार सिंह डीआईजी बनाया गया है।