फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Didi sympathizes with cow killers, goons and rioters: Yogi

दीदी की सहानुभूति गो हत्यारों, गुंडो और दंगाइयों के साथ : योगी

Fri, 09 Apr 2021 12:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Apr 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Didi sympathizes with cow killers, goons and rioters: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार की सहानुभूति गोहत्यारों, गुंडों व दंगाइयों के साथ है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि टीएमसी के गुंडों को सुधर जाना चाहिए। वक्त बहुत कम बचा है। भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा की सरकार बनने पर यूपी की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम ने बृहस्पतिवार को हुगली और हावड़ा में तीन चुनावी सभाओं में ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि बंगाल में बहन-बेटियों की शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। पता चला है कि जब बहन-बेटियां स्कूल-कॉलेज जाती हैं तो गुंडे उन पर छींटाकशी करते हैं। यहां सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर एंटी रोमियो स्क्वायड बनाकर इस पर लगाम लगाएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल का युवा देश दुनिया मे जहां कहीं भी गया अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर आता है।
विज्ञापन


भारत का पहला नोबल पुरस्कार बंगाल के कारण ही था। राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत बंगाल की ही धरती की देन है, लेकिन आज बंगाल का नौजवान पलायन करता है। केंद्र की योजनाओं का लाभ यहां के गरीबों को नहीं मिल पाता। यहां के किसानों व महिलाओं-बेटियों को भी योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। यहां के हर घोटालों व भ्रष्टाचार में टीएमसी का नाम जरूर आ जा जाता है। ममता बनर्जी भतीजे के विकास से आगे बढ़ ही नहीं पाती हैं। ममता दीदी को अगर भ्रष्टाचार और बेईमानों पर गुस्सा आता तो बंगाल की जनता अभिनंदन करती, लेकिन उन्हें गुस्सा आता है जय श्रीराम के नारे लगाने पर। लोकतंत्र की ताकत है कि अब ममता दीदी चंडीपाठ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि पीएम मोदी का विजन सबका साथ-सबका विकास का है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का है। रोजगार, नौकरी, सुरक्षा, सुविधा सबको मिल रही है। जैसा उत्तर प्रदेश में हो रहा है। हमने रिफॉर्म किया, परफॉर्म किया और ट्रांसफॉर्म किया। जिसके कारण आज यूपी में नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल रही है। उत्तर प्रदेश में 3 लाख करोड़ से अधिक का निवेश कर के दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed