फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Did not come to snatch anyone's investment, want to make second world class film city: Yogi

किसी का निवेश छीनने नहीं आए, बनाना चाहते हैं दूसरा वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी : योगी

Wed, 02 Dec 2020 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/मुबंई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/मुबंई Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Did not come to snatch anyone's investment, want to make second world class film city: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
शिवसेना व महाराष्ट्र सरकार के कड़े रुख के बाद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को साफ किया कि वह मुंबई से कोई चीज ले जाने, किसी का निवेश या अवसर छीनने नहीं आए हैं। वह देश को दूसरा वर्ल्ड क्लास फिल्म सिटी देने चाहते हैं। मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी ने मीडियाकर्मियों से कहा, हर किसी को आगे बढ़ने, बड़ा सोचने और लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का अधिकार है। यह बेहतर सुविधाएं देने, अच्छा वातावरण बनाने की खुली स्पर्धा है। यूपी इसके लिए तैयार है। हम विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर देना चाहते हैं। प्रस्तावित फिल्म सिटी के निर्माण के पीछे किसी का निवेश छीनने या किसी के विकास में बाधा डालने की मंशा नहीं है।
विज्ञापन


हमारा उद्देश्य है कि दुनिया में भारत का तेजी से आर्थिक विकास हो। यह पिक और चूज का मामला नहीं है। राज्य सरकार ने इसके लिए सेक्टरवार नीतियां बनाई हैं। ढांचागत विकास के साथ निवेशक सुरक्षित माहौल, अनुकूल नीति और लैंड बैंक चाहता है। इस लिहाज से यूपी निवेश के लिए सबसे बेहतर जगह है। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, मुंबई की इंडस्ट्री यही रहेगी। इस सकारात्मक के साथ सोचना चाहिए कि यूपी नवीनतम तकनीक और ज्ञान के आधार पर फिल्म सिटी बना रहा है। फिल्म से जुड़े लोगों के सुझाव से एनसीआर में विश्व स्तरीय फिल्म सिटी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed