{"_id":"68aaac6cdec528cca60ef903","slug":"diarrhea-spread-in-jankipuram-at-lucknow-patients-admitted-to-trauma-center-area-cleaned-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जानकीपुरम में फैला डायरिया, ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज; क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जानकीपुरम में फैला डायरिया, ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज; क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई
Sun, 24 Aug 2025 11:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:38 AM IST
सार
लखनऊ के जानकीपुरम में डायरिया फैला है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने यहां शिविर लगाकर लोगों की जांच की। मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-7 में डायरिया फैला है। यहां घरों में गंदा पानी आ रहा है। हर दूसरे घर में मरीज है। रविवार को यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की सेहत की जांच की गई। बीमारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि एक दिन पहले शनिवार को यहां डायरिया से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश था। इसको देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। शिविर में लोगों की जांच करके उचित सलाह दी। साथ ही नगर निगम ने सफाई कर्मियों को भेजकर मृतक के घर के आसपास, पार्क व सड़कों के किनारे जमा गंदगी साफ कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन