{"_id":"b5b50eab32e4ae5f6a9975891d1c6dd0","slug":"dhyanchandra-award-winner-back-to-graund","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानचंद अवॉर्ड ले फिर ग्राउंड में लौटे सैयद अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानचंद अवॉर्ड ले फिर ग्राउंड में लौटे सैयद अली
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2013 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीती ३१ अगस्त को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से ध्यानचंद अवार्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड लेने के बाद सैयद अली राजधानी वापस लौट आये और हमेशा की तरह सोमवार शाम को बाबू सोसाइटी के ट्रेनिंग सत्र में खिलाडिय़ों से मिलने पहुंच गए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं से मिलकर दिल्ली में हुए समारोह की बातें साझा की और सभी को बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित किया।
संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलना बड़ी सफलता है, लेकिन इसे किस लिए दिया गया है। इस पर भी ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है।
मुझे यह सम्मान सन्यास के बाद भी हॉकी से लगातार जुड़े रहने के लिए दिया गया है। इसलिए हॉकी को खुद से अलग न करके हमेशा इस खेल के प्रोत्साहन के लिए काम करूंगा।
विज्ञापन