फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dhongi baba raped a lady in bahraich

बहराइचः ढोंगी बाबा ने महिला जायरीन के साथ किया दुष्कर्म, घिनौनी करतूत पर दी ये सफाई, पढ़ें मामला

Fri, 31 May 2019 04:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 31 May 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
dhongi baba raped a lady in bahraich
डेमो - फोटो : डेमो
बहराइच के प्रसिद्ध दरगाह मेले में महिला जायरीन के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि झाड़-फूंक के बहाने एक बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले की रहने वाली महिला अपने पति के साथ दरगाह मेले में जियारत करने आई थी।
विज्ञापन


यहां मेले में घूमने के दौरान महिला की मुलाकात महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकरौली गांव के एक युवक से हुई। युवक ने अपना नाम वाजिद अली पुत्र इशहाक बताया। महिला का आरोप है कि उस युवक ने खुद को बाबा बताकर झाड़-फूंक कर सिरदर्द खत्म करने की बात कहते हुए पूरा दिन दरगाह घुमाया।
विज्ञापन


घुमाने के बाद वह महिला को पांचोपीर ले गया। फिर हठीले चलने को कहा। बाबा ने अपनी साइकिल महिला के पति को देकर पहले ही भेज दिया और वहीं मिलने को कहा। इसके बाद महिला व बाबा पैदल दरगाह से हठीले जाने लगे। बाबा ने रास्ते में उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवती का कराया गया डॉक्टरी परीक्षण

dhongi baba raped a lady in bahraich
डेमो

इसी बीच सड़क के किनारे गड्ढे में ले जाकर महिला के साथ बाबा ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद ढोंगी बाबा रफूचक्कर हो गया। महिला को जब होश आया तो वह रोते-बिलखते हठीले पहुंची। वहां पहुंचकर महिला ने अपने पति को बाबा की सारी काली करतूत बताई।

इसके बाद महिला अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस को सारी आपबीती सुनाई। हालांकि पुलिस पूछताछ में बाबा बोला मैं नपुंसक हूं। दुष्कर्म नहीं कर सकता। बाबा के बयान पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर डीएनए टेस्ट करवाया है। पीड़ित युवती का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed