फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dharmendra Pradhan says lawlessness is the identity of Samajwadi party.

यूपी: भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान बोले- समाजवादी इत्र की दुर्गंध से भाग रहे लाल टोपी वाले

Sun, 02 Jan 2022 01:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jan 2022 01:35 PM IST
सार

भाजपा के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि  प्रदेश के लिए रेड अलर्ट बने लाल टोपी वालों को उनके ही इत्र की दुर्गंध ने इस कदर शर्मसार किया है कि वे अब प्रदेश की जनता को चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Dharmendra Pradhan says lawlessness is the identity of Samajwadi party.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : twitter: @dpradhanbjp

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समाजवादी इत्र की दुर्गंध ऐसी फैली है कि अब लाल टोपी वाले पीठ दिखाकर भाग रहे हैं। जनता प्रदेश को बदहाली के रास्ते पर छोड़ने वाली सपा का विधानसभा चुनाव में बुरा हाल करेगी।

विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने बयान जारी कर कहा कि  प्रदेश के लिए रेड अलर्ट बने लाल टोपी वालों को उनके ही इत्र की दुर्गंध ने इस कदर शर्मसार किया है कि वे अब प्रदेश की जनता को चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं। जनता को लाल टोपी वालों से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन


ताल ठोंकना, गुंडागर्दी और आतंक ही इनकी पहचान है। भाजपा तो विनम्रता से जन विश्वास प्राप्त करने के लिए यात्रा निकाल रही है। योगी सरकार में ताल ठोंककर रेड अलर्ट करने वाले असामाजिक तत्व पीठ दिखाकर भाग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed