{"_id":"5fa04346e0f51c3c2b20c93e","slug":"dhabia-chandor-drain-gift-received-before-diwali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले मिला ढबिया-चंदौर ड्रेन का तोहफा, मेनका गांधी ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पहले मिला ढबिया-चंदौर ड्रेन का तोहफा, मेनका गांधी ने किया शिलान्यास
Mon, 02 Nov 2020 11:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में सतहरी ड्रेन का शिलान्यास करतीं सांसद मेनका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली से पहले जिले को चंदौर-ढबिया ड्रेन का तोहफा मिला है। धनपतगंज-कुड़वार क्षेत्र में करीब 20 किमी लंबाई में फैली सतहरी झील पर नौ करोड 38 लाख रुपये की लागत से ड्रेन व पुल का निर्माण होगा। निर्माण कार्य से वर्षों से निष्प्रयोज्य पड़ी 19 गांवों की 2000 बीघा भूमि पर खेती हो सकेगी। इससे पांच हजार किसान लाभान्वित होंगे। सोमवार को सांसद मेनका गांधी की मौजूदगी में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री ने ड्रेन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शुभारंभ से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
चंदौर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर खेत को पानी व प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है। नौ करोड़ 38 लाख रुपये से ड्रेन के आंतरिक सेक्शन का कार्य व पांच पुल बनाए जाएंगे। इससे 19 गांवों के पांच हजार किसानों की निष्प्रयोज्य पड़ी 2000 बीघा भूमि खेती योग्य हो सकेगी। इसके साथ ही जिले में खराब राजकीय नलकूपों की जानकारी भी मांगी गई है। जल्द ही उसके लिए धनराशि जारी की जाएगी।
जलशक्ति मंत्री ने सतहरी झील की समस्या को उनके संज्ञान में लाने पर सांसद मेनका गांधी का आभार जताया। कहा कि सांसद से उन्होंने राजनीति सीखी है। वे हमेशा से बड़ा कार्य करती आ रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री व जलशक्ति मंत्री का आभार जताया। कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र के लोगों ने मुद्दा उठाया था। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी लगातार कार्य के लिए प्रयासरत रहीं। संजय सिंह त्रिलोकचंदी भी प्रकरण को संज्ञान में लाए थे। सांसद ने कहा कि वे जिले के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं। लोग बेरोकटोक समस्याओं की जानकारी दे सकते हैं। कार्यक्रम को पूर्व ओमप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, बबिता तिवारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
संचालन संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने किया। इसके पहले अखिलेश तिवारी ने मोटर साइकिल जुलूस के साथ कार्यक्रम स्थल तक राज्य मंत्री व सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद सांसद ने ब्रह्मचारी आश्रम व साईंदाता कुटी पर मत्था टेका। इस मौके पर श्याम बहादुर पांडेय, शशीकांत पांडेय, अवधराज सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, शिवकुमार सिंह, जमुना पांडेय, बलराम मिश्र, अवधेश त्यागी, पीठाधीश्वर अवधेश दास समेत अन्य मौजूद रहे।

पांच करोड़ रुपये से होगा पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का जीर्णोद्घार
शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का करीब पांच करोड़ रुपए से जीर्णोद्घार होगा। सांसद मेनका गांधी की मौजूदगी में खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने जीर्णोद्घार कार्यक्रम का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास पर कार्यकम कर रही है। जो कार्य 65 वर्ष में नहीं हुए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरा कराया जा रहा है। खेल को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों को निखारने में सरकार लगातार कार्य कर रही है। बताया कि धनराशि से बहुउद्देश्यीय हाल, पवेलियन भवन, चेंजिंग रूम, स्वीमिंग पूल, फिलट्रेशन प्लांट, वॉकिंग ट्रैक, दर्शक दीर्घा आदि का निर्माण होगा। सांसद मेनका गांधी ने खेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य को प्रमुख निधि बताया। कहा कि स्टेडियम में खेल गतिविधियों के विस्तार से प्रतिभाएं निखर कर नाम रोशन कर सकेंगी। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में चार लड़कियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल निदेेशक आरपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, करुणा शंकर द्विवेदी समेत अधिकारी व पार्टी के लोग मौजूद रहे।