फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP tested the security arrangements of Shri Ram Janmabhoomi: Mukul Goyal angry after seeing the pending discussions in Ayodhya for two years

डीजीपी ने श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को परखा : अयोध्या में दो साल से लंबित पड़ी विवेचनाओं को देख नाराज हुए मुकुल गोयल

Sat, 24 Jul 2021 06:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 24 Jul 2021 06:01 PM IST
सार

अपने पहले अयोध्या दौरे पर आए डीजीपी ने दर्शन पूजन के बाद श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी उच्चाधिकारीगणों के साथ मीटिंग कर फीडबैक लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
DGP tested the security arrangements of Shri Ram Janmabhoomi: Mukul Goyal angry after seeing the pending discussions in Ayodhya for two years
सर्किट हाऊस में सलामी लेते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी पर पूजन अर्चन किया व श्रीरामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में अयोध्या रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान अयोध्या जनपद में बीते दो साल से लंबित पड़ी कई विवेचनाओं को देखकर नाराजगी जताई और उसे अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अपने पहले अयोध्या दौरे पर आए डीजीपी ने दर्शन पूजन के बाद श्रीरामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया, परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सभी उच्चाधिकारीगणों के साथ मीटिंग कर फीडबैक लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने  अयोध्या परिक्षेत्र के सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण पर उन्होंने संतुष्टि जताई, वहीं अयोध्या जनपद में बीते दो साल से लंबित पड़ी विवेचनाओं को देखकर वह नाराज हुए। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को इन विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की व उनके सुझाव लिए। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, विधायकों में इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, रामचंद्र यादव, गोरखनाथ बाबा शामिल रहे। डीजीपी ने मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज झा से भी मुलाकात की व अयोध्या की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर एडीजी जोन एसएन साबत, आईजी अयोध्या डॉ संजीव ग़ुप्ता, एसएसपी अयोध्या शैलेष पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह समेत अंबेडकरनगर, अमेठी, सुलतानपुर, बाराबंकी के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयू नदी में तैनात होगी एसडीआरएफ की टीम
डीजीपी मुकुल गोयल ने अयोध्या से फैजाबाद तक करीब 12 किमी की सीमा में बह रही सरयू नदी में एसडीआरएफ की एक टीम तैनात करने का ऐलान किया। इसके लिए उन्होंने मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल से टीम के ठहरने के लिए स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या में तैनात जल पुलिस के स्टाफ की संख्या बढ़ाने व उन्हें आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराने की बात कही। ध्यान रहे कि इसी माह में गुप्तारघाट पर आगरा से आए एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए थे, जिनमें 9 की मौत हो गई थी जबकि तीन जिंदा बचाए गए थे। रेसक्यू करने के लिए लखनऊ से एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई थी। इसके बाद से यहां पर एसडीआरएफ की एक टीम तैनात करने की आवश्यकता जताई जा रही थी।


वहीं सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी ने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का निरीक्षएा किया गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। इसके अलावा हमेशा बेहतर करने की गुंजाइश रहती है, इसके लिए हमेशा अध्ययन किया जाता है। कहा कि परिसर की सुरक्षा के लिए कमेटी बनी हुई है, वह  समय-समय पर बैठक भी कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा भी करती है। अयोध्या के बढ़ते स्वरूप की सुरक्षा के लिए उन्होंने कहा कि समय आने पर यहां पुलिस बल व थानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा एयरपोर्ट बनने पर भी यहां की सुरक्षा का अध्ययन कर समुचित प्रबंध किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि कोविड को ध्यान में रखते हुए इस बार भी कांवड़ यात्रा स्थगित की गई है। इसको लेकर पब्लिक को भी जागरूक होना पड़ेगा। शेष हम सभी आवश्यक इंतजाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed