फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp op singh says Kamlesh Tiwari murder case solved will be solved in 48 hours

48 घंटे में कर देंगे कमलेश तिवारी की हत्या का खुलासा : डीजीपी

Sat, 19 Oct 2019 06:54 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 19 Oct 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
dgp op singh says Kamlesh Tiwari murder case solved will be solved in 48 hours
ओपी सिंह, डीजीपी - फोटो : ANI
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा है कि हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या पूरी तरह आपराधिक मामला है, जिसे दो लोगों ने अंजाम दिया। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि 48 घंटे में हम इस हत्याकांड का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन


डीजीपी ने हिंदू समाज पार्टी के नेता क मलेश तिवारी की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिन्होंने हत्या की वो उनके परिचित बताए जाते हैं। हत्यारों ने आधे घंटे से ज्यादा समय उनके साथ बिताया। हत्यारे मिठाई का डिब्बा लाए थे जो उनको दिया और उसके बाद यह हत्या हुई है। डीजीपी ने कहा कि हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मिले साक्ष्यों और सूचनाओं पर गौर किया जा रहा है। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है, जिसके लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। उन्होंने दावा किया पुलिस बहुत जल्द ही इस मामले की तह तक पहुंचकर खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि घटना के बाद मौके पर छोटी-मोटी कानून-व्यवस्था की समस्या थी। वहां लोग कह रहे थे कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारे अफसर वहां पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed