फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP hitesh chandra awasthi issued guidelines for ganesh chaturthi and muharram

गणेश चतुर्थी पर झांकी, मुहर्रम पर जुलूस और ताजिये की अनुमति नहीं, डीजीपी बोले- सादगी से मनाए जाएं त्योहार

Thu, 20 Aug 2020 10:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 20 Aug 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
DGP hitesh chandra awasthi issued guidelines for ganesh chaturthi and muharram
डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी - फोटो : amar ujala
गणेश चतुर्थी और मुहर्रम को लेकर डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने सभी जिलों के अधिकारियों को नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा गया है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर किसी भी पूजा पंडाल में कोई भी मूर्ति स्थापित न की जाए और न ही कोई शोभायात्रा की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


सभी श्रद्धालुओं को प्रेरित किया जाए कि त्यौहार को अपने घरों पर ही मनाएं। इसी तरह मुहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार के जुलूस निकालने और ताजिया रखने की अनुमति न दी जाए। डीजीपी ने कहा है कि शांति समितियों के पदाधिकारियों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन के बारे बता दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की राउंड द क्लॉक मानीटरिंग की जाए। सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप पर सतर्क नजर रखी जाए। भ्रामक सूचना प्रसारित होने पर विधिक कार्यवाही करते हुए खंडन किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट, गश्त की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्षों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए समुचित एवं त्वरित कार्रवाई की जाए। इस दौरान वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरों का प्रयोग, पर्याप्त संख्या में पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed