{"_id":"633c8cd277f5f062596d0837","slug":"dgp-gave-instructions-to-the-officers-the-use-of-explosives-should-not-be-allowed-in-the-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : डीजीपी ने अफसरों को दिए निर्देश, पुतलों में न होने पाए विस्फोटक का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : डीजीपी ने अफसरों को दिए निर्देश, पुतलों में न होने पाए विस्फोटक का इस्तेमाल
Wed, 05 Oct 2022 01:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:13 AM IST
सार
डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फील्ड के अफसरों के साथ त्योहारों को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग स्थान की व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन
रावण का पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दशहरे पर पुतला दहन को लेकर डीजीपी डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुतलों में विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल न होने पाए। पुतला दहन के स्थान पर प्रवेश और निकास की सुरक्षित व्यवस्था हो। रेलवे लाइन के नजदीक पुतला दहन वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जाए। बिजली के तारों के नीचे पुतला दहन न करने दें।
विज्ञापन
डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फील्ड के अफसरों के साथ त्योहारों को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, महिलाओं व बच्चों के लिए अलग स्थान की व्यवस्था करने को कहा है। जुलूसों में पर्याप्त फोर्स लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहों का तत्काल खंडन करें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यातायात व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली धारकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए और उन्हें सवारी ढोने के लिये इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन