फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGME Survey report: Private medical colleges are not giving allowance to students.

UP News: छात्रों का करोड़ों का इंटर्नशिप डकार रहे निजी मेडिकल कॉलेज, डीजीएमई की रिपोर्ट में खुलासा

Wed, 18 Oct 2023 01:56 PM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Oct 2023 01:56 PM IST
सार

डीजीएमई की सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ कॉलेज भत्ता नहीं देते। कुछ आधा अधूरा भुगतान करते हैं। छात्रों को प्रति माह 12 हजार रुपये भत्ता देने का आदेश है।

विज्ञापन
DGME Survey report: Private medical colleges are not giving allowance to students.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी मेडिकल कॉलेज महंगी फीस ही नहीं लेते बल्कि करोड़ों रुपये का इंटर्नशिप भत्ता भी डकार जा रहे हैं। यह खुलासा चिकित्सा शिक्षा विभाग की आंतरिक जांच रिपोर्ट में हुआ है। विभाग अब सभी निजी कॉलेजों को नियमों के अनुसार भत्ता देने के लिए पाबंद करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


प्रदेश के 31 निजी मेडिकल कॉलेजों में 4900 सीटें हैं। एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद छात्रों को 12 माह का इंटर्नशिप करना होता है। हर छात्र को प्रतिमाह 12 हजार रुपये इंटर्नशिप भत्ता देने का नियम है। इसके बाद भी निजी मेडिकल कॉलेज इंटर्नशिप भत्ता नहीं दे रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने कॉलेजवार सर्वे कराया। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 10 निजी मेडिकल कॉलेज एक भी छात्र को इंटर्नशिप भत्ता नहीं दे रहे हैं। चार मेडिकल कॉलेज प्रतिमाह 10 हजार रुपये की दर से भत्ता दे रहे हैं। वहीं अन्य कॉलेजों में कोई तीन हजार तो कोई सात हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर बोले - धैर्य रखिए... जल्दी ही शपथ हो जाएगी..., मंत्री बनाए जाने के सवाल पर दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में दरक जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस ने सपा में लगाई सेंध, कई बड़े नेता आज थाम लेंगे हाथ


भत्ता नहीं देने वाले कॉलेजों में एमबीबीएस की न्यूनतम 150 सीटें हैं। वे हर साल करीब दो करोड़ 16 लाख रुपये छात्रों के हिस्से का डकार जा रहे हैं। इस खुलासे के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय निजी कॉलेजों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है।

यह है नियम
सरकारी के साथ ही निजी कॉलेजों और विदेश से एमबीबीएस करके लौटने वालों को इंटर्नशिप भत्ता के रूप में 12000 रुपये देने का प्रावधान है।

क्या कहती हैं जिम्मेदार
डीजीएमई किंजल सिंह का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों को 12 हजार रुपये इंटर्नशिप भत्ता देने का निर्देश है। कुछ कॉलेजों के भत्ता नहीं देने की बात सामने आई है। वे किन परिस्थितियों में भत्ता नहीं दे रहे हैं, इसकी पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed