फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotion and gaiety shine on Kanha's Chhath festival

Lucknow News: कान्हा के छठी उत्सव पर भक्ति और उल्लास की छटा

Fri, 22 Aug 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Devotion and gaiety shine on Kanha's Chhath festival
कान्हा के छठी उत्सव पर भक्ति और उल्लास की छटा
लखनऊ। जन्माष्टमी के बाद शहर में शुक्रवार को कान्हा की छठी उत्सव की धूम रही। मंदिरों और संस्थानों में भजन, नृत्य, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हर जगह श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नन्हे-मुन्ने कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जबकि भक्तों ने भजनों की सुरलहरियों में डूबकर उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन

डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में महिला मंडली कंचन साहू, कविता, रीता, रवीना और अनुपमा ने “नंद के आनंद भयो” जैसे भजनों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पारंपरिक रस्मों के तहत कान्हा को काजल लगाया गया और लड्डू बरसाए गए। मंदिर प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि भगवान को कढ़ी-चावल, खीर, सब्जी व पूड़ी का भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, श्याम जी साहू, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनकामेश्वर मंदिर में नन्हे-मुन्ने राधा-कृष्ण बनकर झांकियों में सजकर आए। महंत देव्यागिरि ने बताया कि कान्हा की छठी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भगवान को भोग अर्पित किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में महिला मंडल द्वारा सामूहिक भजनों और छठी गीतों की गूंज रही। बच्चों के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महिला मंडल की प्रमुख अंजू ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी छठी धूमधाम से मनाई गई। मौके पर राधा नेगी, संध्या राव, विनीता सिंह, आरती सक्सेना, पूजा दुबे और सविता शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं शास्त्री मांटेसरी स्कूल, राजेंद्रनगर में गीता परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने “श्याम बंसी बजाते हो” और “मधुबन में जो कन्हैया” जैसे गीतों पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन पर प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर प्रधानाचार्य शशि अग्रवाल, प्रबंधक देवेंद्र कुमार, अनुराग पांडेय, विभोर कुमार, सिम्मी तिवारी, इंदिरा शर्मा, निर्मला गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed