Gonda: इंडेन गैस के डिलीवरी ब्वॉय ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, चोरी का आरोप लगने से था आहत
डिलीवरी ब्वॉय चोरी का आरोप लगने से आहत था। गैस एजेंसी के प्रबंधक ने उसे पिटाई करने की धमकी दी थी। उसका शव फंदे से लटका मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परसपुर नगर पंचायत के राजाटोला साईं तकिया के रहने वाले एक युवक ने अपने घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे छत के हुक से रविवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवक इंडेन गैस एजेंसी पर डिलीवरी-ब्वॉय था। परिजनों का आरोप है कि गैस एजेंसी के प्रबंधक ने उनके बेटे पर रिफिल चोरी का आरोप लगाया था जिससे आहत होकर उसने मौत को गले लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला निवासी दयालु बारी ने बताया कि उनका बेटा आनंद बारी (24) परसपुर में इंडेन गैस एजेंसी पर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। वह रविवार को सिलिंडर की डिलिवरी करने के बाद घर लौटा और पत्नी पूनम को अपने कमरे से भगा दिया तो वह सास सुमन के कमरे में सोने चली गई। देर रात बेटे ने कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी।
ये भी पढ़ें - यूपी डीजीपी बोले- किसी को मुसीबत में देखकर वीडियो न बनाएं, 'एक पहल' करें और यूपी 112 पर कॉल करें
ये भी पढ़ें - सावन का चौथा सोमवार: मनकामेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का हुआ भव्य श्रृंगार, भक्तों ने दर्शन का लिया आशीर्वाद, तस्वीरें
सोमवार की सुबह जब देर तक सोकर नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। मगर कोई जवाब नहीं मिला तो कमरे की दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा तो बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया। इसके बाद शव बाहर निकाला गया। दयालु के मुताबिक उनका बेटा चार दिन पूर्व सिलिंडर की डिलिवरी करने गलिबहा गांव के एक व्यापारी के घर गया था। जहां उसने दो सिलिंडर पहुंचाया था। मगर उपभोक्ता ने गैस एजेंसी पर शिकायत दर्ज कराई कि, उन्हें एक ही रिफिल मिली है, जबकि दूसरा सिलिंडर खाली आया है। इसी बात को लेकर गैस एजेंसी प्रबंधक ने उनके बेटे को पिटाई करने की धमकी भी दी थी। बाद में गैस एजेंसी के प्रबंधक ने उपभोक्ता के घर पहुंचकर जांच की तो दोनों सिलिंडर भरे मिले जिस पर उपभोक्ता ने गलती भी स्वीकार कर ली थी। चोरी के आरोप से आहत होकर उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली।
पत्नी से भी हुआ था विवाद : थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी संचालक पर परिजनों ने आरोप लगाया है, आनंद का पत्नी से भी विवाद हुआ था। आनंद के मोबाइल में कुछ रिकार्ड मिले हैं, मोबाइल फोन खंगाला जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। उधर गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रवीण सिंह का कहना है कि आनंद ने दो सिलिंडर गलिबहा गांव के एक व्यापारी को चार दिन पहले डिलिवरी किया था। व्यापारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। मगर मौके पर जांच के दौरान दोनों सिलिंडर भरे पाए गए। मामला निपट गया था, आनंद ने रविवार को काम भी किया था। पिटाई का आरोप निराधार है।
तीन भाईयों में सबसे बड़ा था आनंद
दयालु ने बताया कि उनके तीन बेटों में आनंद सबसे बड़ा था। मझला बेटा मनोज लखनऊ में रहकर नौकरी करता है जबकि बेटा करने अभी पढ़ाई कर रहा है। आनंद की चार साल पूर्व पूनम से शादी हुई थी। बताया कि आनंद ने पिछले दो दिनों से खाना नहीं खाया था और मानसिक तनाव में रहता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.