फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dev deepawali

Lucknow News: जगमग दीपों से धरती पर देवताओं का स्वागत

Tue, 28 Nov 2023 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali
लखनऊ। देवताओं के स्वागत में सोमवार को राजधानी के घर-मंदिर-आंगन दीपों की रोशनी से जगमगा रहे थे। देव दीपावली पर शाम को सूरज ढलने के साथ ही मनकामेश्वर घाट पर मंगलाचरण, स्वस्तिवाचन, पुष्पांजलि और शंखनाद के बीच दीपदान का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

मृदंग, मंजीरा, ढोल-तासे और शंख की ध्वनि देवताओं के स्वागत में जुटे श्रद्धालुओं की उत्सुकता, उनके उल्लास को बता रही थी। बीच-बीच में गूंजता हर-हर महादेव, जय श्री राम के उद्घोष न माहौल को भक्तिमय कर दिया। घरों की मुंडेर, बालकनी, छत, मंदिर और नदी किनारे दीपक जल उठे। देवताओं के स्वागत में देव दीपावली मनाई गई। सुबह की शुरुआत नदी स्नान से हुई, इसके बाद पूर्णिमा का दान किया गया और शाम को दीपदान की परंपरा निभाई गई।
विज्ञापन


मनकामेश्वर घाट पर विगत एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थीं। सोमवार सुबह से ही युवा-बच्चे-महिलाएं सब जुट गए थे, कोई दीये लगा रहा था, कोई उसमें तेल डाल रहा था। किसी के जिम्मे फूलों से घाट को सजाने का काम था। कोई फूलों से देव दीपावली लिख रहा था, कोई स्वास्तिक बना रहा था। शाम होते ही दीप जल उठे और फिर महंत देव्या गिरी की अगुवाई में गोमा की आरती हुई। इस दौरान करीब सवा लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जले 1101 दीप, सनातन धर्म विस्तार का लिया संकल्प

सनातन महासभा की ओर से झूलेलाल वाटिका में 119वीं गोमा आरती का आयोजन किया गया। साथ ही सनातम समागम हुआ। हरिद्वार की तर्ज पर सात मंचों से आनंद नारायण महाराज, स्वामी कौशिक चैतन्य, आचार्य त्रियंबक चैतन्य आदि मौजूद रहे। 1101 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। बच्चों ने विभिन्न देवताओं का रूप धरकर आरती उतारी।



सूर्योदय की पहली किरण संग आरती

गंगा समग्र लखनऊ महानगर व श्री बड़ी काली जी मंदिर की ओर से सोमवार सुबह गोमा आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नदी में डुबकी लगाई, फिर गोमा पूजन किया। इस मौके पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, डॉ. विवेक तांगड़ी समेत शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



शिव मंदिर घाट पर भी आरती

खदरा स्थित शिव मंदिर घाट पर छठ पूजा एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से गोमती आरती की गई। इसके बाद देव दीपावली पर सभी भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित कर पटाखे व फुलझड़ियां जलाई। गोमती नदी में दीप दान कर सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के संस्थापक धनंजय द्विवेदी, हीरालाल यादव, राम भरोसे अग्निहोत्री, शोभा द्विवेदी व अन्य मौजूद रहे।




अपार्टमेंट में भी देव दीपावली

देव दीपावली सनब्रीज अपार्टमेंट बीबीडी ग्रीन सिटी में मनाई गई।

श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर सहारा स्टेट जानकपुरम में जले दीप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed