{"_id":"638faca53f44223ede2d3ea6","slug":"details-not-shown-problem-in-applying-for-scholarship-lucknow-news-lko6606275171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब विद्यार्थियों का सेल्फ फाइनेंस कोर्स, डिप्लोमा का डेटा नहीं दिख रहा, छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर कम नहीं हो रहीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब विद्यार्थियों का सेल्फ फाइनेंस कोर्स, डिप्लोमा का डेटा नहीं दिख रहा, छात्रवृत्ति आवेदन को लेकर कम नहीं हो रहीं दिक्कतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति को लेकर दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही हैं। आवेदन करते वक्त इनका सेल्फ फाइनेंस कोर्स और डिप्लोमा कोर्स का डेटा ही नहीं दिख रहा है।
छात्रवृत्ति को लेकर समाज कल्याण विभाग ने किसी तरह आवेदन तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। हालांकि, अभी भी आवेदन करने में विद्यार्थियों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स और डिप्लोमा के आवेदन करने जा रहे हैं तो उनका डेटा ही नहीं दिख रहा है। कुछ छात्रों का यह भी कहना है कि उन्होंने डीफार्मा सेकेंड सेमेस्टर में प्रवेश लिया है, लेकिन कॉलेज से स्कॉलरशिप का फॉर्म ही नहीं फॉरवर्ड किया जा रहा है। इसी तरह कई विद्यार्थियाें के ब्रांच के विकल्प नहीं खुल रहे हैं तो कुछ को आवेदन फॉर्म जमा करने में भी परेशानी आ रही है। स्टूडेंट्स का यह भी कहना है कि कक्षाएं अभी सीमित दिन ही चली हैं। ऐसे में 75 फीसदी उपस्थिति को लेकर भी दिक्कत आ रही है।
लविवि के कुलसचिव संजय मेधावी ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों, विवि के सभी विभागाध्यक्षों व डीन को पत्र भेजकर कहा है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन करने की तिथि शासन ने 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इसके सापेक्ष अब तक हुई कक्षाओं में 75 फीसदी की उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के आवेदन को तय समय में भेजना सुनिश्चित करें। इससे छात्रों का डेटा निर्धारित समय में आगे भेजा जा सकेगा।