फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Despite the ban, devotees started the orbiter in Ayodhya

रोक के बावजूद अयोध्या में श्रद्धालुओं ने शुरू कर दी परिक्रमा, एसपी सिटी ने कहा...

Wed, 18 Nov 2020 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Nov 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, devotees started the orbiter in Ayodhya
अयोध्या परिक्रमा करते राजस्थान से आए श्रद्धालु और संतगण - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी का प्रांतीयकृत कार्तिक परिक्रमा मेला आगामी 23 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस बार कोरोना के चलते प्रशासन ने परिक्रमा को लेकर सशर्त अनुमति दी है लेकिन, साथ ही साथ बाहरी श्रद्धालुओं से अयोध्या न आने की अपील भी की जा रही है। वहीं, बुधवार को राजस्थान व हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद अचानक पंचकोसी परिक्रमा शुरू कर दी। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा पथ पर चल पड़े तो, प्रशासन ने उन्हें रोककर वार्ता की और कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए परिक्रमा करने की अनुमति दी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह राम नगरी अयोध्या के चतुर्दिक 5 कोस की परिधि में होने वाली पंचकोसी परिक्रमा पथ पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालु दंडवत परिक्रमा करते नजर आए। देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वह अलग-अलग तीर्थ क्षेत्रों की परिक्रमा करते हैं। इस बार राम नगरी अयोध्या में परिक्रमा करने का उनका कार्यक्रम था। लेकिन, 22 नवंबर से अयोध्या की सीमा सील हो जाएगी। इसलिए उससे पहले ही वह भगवान राम की नगरी अयोध्या की परिक्रमा पूरी कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष अक्षय नवमी पर लाखों राम भक्त श्रद्धालु अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा करते हैं, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण आयोजन को सीमित कर दिया गया है। अब अयोध्या के रहने वाले लोगों को ही परिक्रमा की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए श्रद्धालु के पास अयोध्या का आधार कार्ड भी होना चाहिए। यही कारण है कि अयोध्या के बाहर के श्रद्धालु 22 नवंबर से पहले ही अयोध्या पहुंचकर परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाहरी श्रद्धालु न आएं अयोध्या : एसपी सिटी
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि परिक्रमा मेले पर रोक नहीं लगाई गयी है। दर्शन-पूजन भी सामान्य तरीके से चल रहा है। चूंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसलिए परिक्रमा को सीमित किया गया है। स्थानीय लोगों को ही परिक्रमा करने की अनुमति रहेगी, बाहरी श्रद्धालुओं से अपील है कि कोरोना को देखते हुए वे परिक्रमा करने अयोध्या न आएं और कोरोना से जारी जंग में अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करें। उन्होंने बताया कि कुछ श्रद्धालु बुधवार को अयोध्या पहुंचते थे उन्हें कोरोना की गाइडलाइन के तहत परिक्रमा करने दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed