फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM visited KGMU to inquire about the former minister's condition

Lucknow News: डिप्टी सीएम ने केजीएमयू पहुंचकर पूर्व मंत्री का जाना हाल

Mon, 10 Aug 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM visited KGMU to inquire about the former minister's condition
लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य रविवार दोपहर केजीएमयू पहुंचे। मेडिसिन विभाग के प्राइवेट वार्ड में भर्ती पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल लिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे केजीएमयू पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम ने पूर्व मंत्री के परिवार के सदस्यों से भी भेंट की। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि दोनों डिप्टी सीएम ने इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के डॉ. दीपक से पूर्व मंत्री की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें अब तक हुए इलाज और स्वास्थ्य में सुधार से अवगत कराया। डॉ. प्रेमराज सिंह के मुताबिक नरेंद्र सिंह गौर का पिछले कुछ दिनों से डॉ. दीपक की निगरानी में इलाज चल रहा है। उनकी सेहत में काफी सुधार है। किडनी में संक्रमण भी कम हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी देने की बात कही है। इस दौरान केजीएमयू के डीन पैरामेडिक्स डॉ. केके सिंह, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. प्रेमराज सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed