फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM said opposition should not do politics on madarsa survey.

Madarsa Survey: डिप्टी सीएम केशव बोले- मदरसे के सर्वे पर राजनीति से बाज आए विपक्ष

Thu, 15 Sep 2022 04:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Sep 2022 04:35 PM IST
सार

यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर किए जा रहे सर्वे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले विपक्ष इस पर राजनीति न करे।

विज्ञापन
Deputy CM said opposition should not do politics on madarsa survey.
मीडिया को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेशके उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मदरसों का सर्वे एक सामान्य प्रक्रिया है। कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे दुरुस्त किया जा सकता है। गैर पंजीकृत मदरसों का पंजीयन कराने की भी संभावना है। विपक्ष इस पर राजनीति करने से बाज आए। वे बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से मुखातिब थे।
विज्ञापन


एक सवाल पर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मेरी उनके साथ सहानुभूति है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। वे आजमगढ़ और रामपुर तक गंवा चुके हैं। अखिलेश पहले अपने विधायक बचाएं। लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या को उन्होंने बेहद पीड़ादायक बताया। कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डबल इंजन की सरकार में न अपराधी बच पाएगा और न ही उसे कोई बचा पाएगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन को नवरात्रि तक शहर की सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। वर्षाकाल के बाद जिले की अन्य सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी। भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर सरकार गंभीर है। ईडी, सीबीआई के छापों को उसी परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। शहर में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंडों की शिकायत पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इसे बंद करवाने के निर्देश दिए। छुट्टा जानवरों की समस्या पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लंपी बीमारी की वजह से थोड़ा अवरोध हुआ है। बाहर टहल रहे जानवरों को जल्द गौशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed