{"_id":"6323070c11682212a4261f3a","slug":"deputy-cm-said-opposition-should-not-do-politics-on-madarsa-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madarsa Survey: डिप्टी सीएम केशव बोले- मदरसे के सर्वे पर राजनीति से बाज आए विपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madarsa Survey: डिप्टी सीएम केशव बोले- मदरसे के सर्वे पर राजनीति से बाज आए विपक्ष
Thu, 15 Sep 2022 04:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Sep 2022 04:35 PM IST
सार
यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को लेकर किए जा रहे सर्वे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले विपक्ष इस पर राजनीति न करे।
विज्ञापन
मीडिया को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेशके उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मदरसों का सर्वे एक सामान्य प्रक्रिया है। कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे दुरुस्त किया जा सकता है। गैर पंजीकृत मदरसों का पंजीयन कराने की भी संभावना है। विपक्ष इस पर राजनीति करने से बाज आए। वे बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से मुखातिब थे।
एक सवाल पर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मेरी उनके साथ सहानुभूति है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। वे आजमगढ़ और रामपुर तक गंवा चुके हैं। अखिलेश पहले अपने विधायक बचाएं। लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या को उन्होंने बेहद पीड़ादायक बताया। कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डबल इंजन की सरकार में न अपराधी बच पाएगा और न ही उसे कोई बचा पाएगा।
जिला प्रशासन को नवरात्रि तक शहर की सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। वर्षाकाल के बाद जिले की अन्य सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी। भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर सरकार गंभीर है। ईडी, सीबीआई के छापों को उसी परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। शहर में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंडों की शिकायत पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इसे बंद करवाने के निर्देश दिए। छुट्टा जानवरों की समस्या पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लंपी बीमारी की वजह से थोड़ा अवरोध हुआ है। बाहर टहल रहे जानवरों को जल्द गौशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा।