{"_id":"64c10f6f1425010e350551e6","slug":"deputy-cm-said-government-is-with-you-in-the-progress-of-daughters-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Girls Olympic 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- बेटियों को आगे बढ़ाने के अभियान में सरकार रहेगी साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Girls Olympic 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- बेटियों को आगे बढ़ाने के अभियान में सरकार रहेगी साथ
Wed, 26 Jul 2023 06:43 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:43 PM IST
सार
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाना होगा। अमर उजाला यह काम बखूबी कर रहा है। सरकार हर कदम पर उसके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
अमर उजाला खेल खिलाड़ी उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक-2023'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अमर उजाला बेटियों को आगे बढ़ाने के अभियान में लगा है। इस अभियान में सरकार हमेशा साथ खड़ी रहेगी। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार का सपना है कि बेटियां हर स्तर पर स्वावलंबी बनें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि बेटियों के स्वावलंबी होने से देश और समाज समृद्ध होगा। इस जिम्मेदारी को अमर उजाला निरंतर निभा रहा है।
विज्ञापन
अमर उजाला के स्थापना से लेकर अब तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम आजादी का अमृतकाल मना रहे हैं।
अमर उजाला अपने सामाजिक दायित्व का निवर्हन करते हुए इसमें साथ है। समाचार जगत में अपनी विश्वसनीयता बनाए रखा है। अमर उजाला ने प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही पारंपरिक खेलों का भी आयोजन कर रहा है। यह सराहनीय है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बालिका ओलंपिक के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के हर जिले की बालिकाओं के यहां इकट्ठा करना बड़ा कार्य है। अमर उजाला ने इस कार्य को साकार करते बालिकाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही केंद्र-प्रदेश सरकारः दयाशंकर मिश्र दयालु
प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एवं आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने बालिका ओलंपिक के उद्घाटन अवसर पर कहा कि प्रदेश की बालिकाओं के लिए आज का दिन विशेष है। यह अपने आप में अलग तरह का आयोजन है। आज केंद्र व प्रदेश की सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए हर कदम उठा रही है। बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ उनको खेलों में भी बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि अमर उजाला समाज के हर क्षेत्र में काम कर रहा है और बेटियों को प्रेरित कर रहा है। हमारे देश में पर्वतारोही के रूप में बछेंद्री पाल, बॉक्सिंग में मैरी कॉम, एथलेटिक्स में पीटी ऊषा और बैडमिंटन में सानिया का नाम है। बेटियों ने हर खेल व प्रतियोगिता में देश का मान बढ़ाया है। पुरुष प्रधान देश में भी मातृ शक्ति की पूजा होती है। नवदुर्गा में भी इसी शक्ति की पूजा होती है। आज बेटियां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं तो अंतरिक्ष में भी जा रही हैं। वे हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं।
खेलो इंडिया ने युवाओं को आगे बढ़ायाः संजय निषाद
उत्तर प्रदेश बालिका ओलंपिक खेल-खिलाड़ी कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के मत्स्य मंत्री ने संजय निषाद ने कहा कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम अपने आप में इतिहास संजोए हुए है। आज यहां पर प्रदेश भर के 18 मंडल की बेटियां एकत्र हुई हैं। अमर उजाला ने पूरे उत्तर प्रदेश को एक जगह पर एकत्र करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि एक वह समय था जब बच्चों को अभिभावक खेलने जाने से रोकते थे। तब पूरा जोर पढ़ाई पर था लेकिन आज समय बदल गया है। आज बच्चे खेल में भी कॅरियर बना रहे हैं और देश ही नहीं विदेश में भी न सिर्फ अपने अभिभावकों का बल्कि देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया को बढ़ावा दिया। इसका परिणाम रहा है कि हमारे बच्चे पूरी दुनिया में नाम रोशन कर रहे हैं।
अमर उजाला भी उनकी इस मुहिम में सहयोगी बन रहा है। वह समाज के हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह कमजोर बच्चों की मदद करने का भी काम रहा है। आज यहां एकत्र बेटियों में से ही कोई राष्ट्रीय तो कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगी। पिछले दिनों मैं विदेश गया था, वहां खेलों का काफी विकास हुआ है। विदेशों की ही भांति अब अपने देश में भी हर खेल में बच्चे बेहतर कर रहे हैं और उन्हें देश-प्रदेश की सरकार पूरा सहयोग कर रही है।
बेटियों की बदौलत दुनिया में चमकेगा भारतः स्वतंत्र देव सिंह
इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अमर उजाला खबरों की दुनिया के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता है। रक्तदान शिविर, मेधावी सम्मान, खेलकूद प्रतियोगिताओं आदि के माध्यम से वह महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से अमर उजाला मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री का सपना साकार कर रहा है। बेटियों को आत्मरक्षा का कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके माध्यम से बेटियां आत्मनिर्भर बनेंगी। हमारी सरकार भी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है। यहां एकत्र बेटियां एक मूर्ति के समान हैं। इन्हें सही आकार में संवारने की जरूरत है। बेटियां अपने परिश्रम से अपने और अपने अभिभावकों के सपनों को साकार कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं, इनकी बदौलत भारत दुनिया में चमकेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर बेटियों ने जो प्रस्तुति दी और उस समय जिस गीत का चयन किया गया था। उससे भी कई मायने व संदेश निकलते हैं। इसके माध्यम से राक्षसी प्रवृत्ति को समाप्त करने और हर धर्म, समाज की बेहतरी व शांति, प्रगति की कामना की गई है। हम सभी को बेटियों को आगे बढ़ने देना चाहिए और उन्हें हर स्तर पर सहयोग करना चाहिए।