फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM of Bihar Samrat Chaudhary offered prayer to Ramlala.

Ayodhya: बिहार के उप मुख्यमंत्री ने सरयू तट से राम मंदिर तक की पदयात्रा, रामलला को समर्पित की अपनी पगड़ी

Wed, 03 Jul 2024 12:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Jul 2024 12:34 PM IST
सार

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने रामलला के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित की।

विज्ञापन
Deputy CM of Bihar Samrat Chaudhary offered prayer to Ramlala.
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरयू में किया स्नान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे पहले उन्होंने सरयू में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने अयोध्या में अपना मुंडन भी कराया और अपने केश सरयू तट पर समर्पित किया। इसके बाद सरयू तट से राम मंदिर तक पदयात्रा की।

विज्ञापन


बिहार के उप मुख्यमंत्री चौधरी ने इस दौरान कहा कि भगवान राम के चरणों में मुरैठा (पगड़ी) समर्पित करने आया हूं। उन्होंने रामलला के दरबार में अपनी पगड़ी समर्पित की। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से हमने अभियान चलाकर इंडी गठबंधन की सरकार को हटाने का काम किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: मुख्यमंत्री योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे, साजिशकर्ताओं और जिम्मेदारों को उचित सजा दिलाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समझाएं, संसदीय गरिमा कम न करें


नीतीश कुमार 28 जनवरी को इंडी गठबंधन छोड़कर एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री हुए। हम लोगों ने तय किया था कि अयोध्या जाकर श्रीराम के चरणों में मुरैठा समर्पित करेंगे।

बिहार की जनता ने 75 फीसदी से अधिक सीटें जिताने का काम किया है। इंडी गठबंधन किसी भी तरह के कंफ्यूजन में न रहे। एनडीए विधानसभा चुनाव में 243 में 200 से ज्यादा सीटें  जीतेगी। उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में भी दर्शन - पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed