{"_id":"64f454c8ad9d2bec2c007263","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-speaks-on-tamilnadu-minister-s-comment-on-sanatan-dharm-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म पर टिप्पणी: यूपी के डिप्टी सीएम बोले, ये समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन धर्म पर टिप्पणी: यूपी के डिप्टी सीएम बोले, ये समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है
Sun, 03 Sep 2023 03:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Sep 2023 03:11 PM IST
सार
तमिलनाडु के मंत्री उदयानिधि स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आपत्ति दर्ज कराई है और कहा कि यह समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तमिलनाडु के मंत्री उदयानिधि स्टालिन की हिंदू धर्म पर की गई टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को किसी धर्म के बारे में आपत्तिजनक बात नहीं कहनी चाहिए। यह समाज में विद्वेष पैदा करने की कोशिश है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री उदयानिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म को खत्म हो जाना चाहिए। उनकी इस टिप्पणी पर धर्मगुरुओं और महंतों ने नाराजगी जाहिर की है।
#WATCH | Lucknow: UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya on Tamil Nadu Minister Udhayanidhi Stalin's 'Sanatana Dharma should be eradicated' remark says, "The people who dissolve venom in the social harmony of the nation will get nothing out of it...Political leaders should abstain… pic.twitter.com/7fJJDT1qCS
— ANI (@ANI) September 3, 2023
विज्ञापन
इस पर आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म, जातियां और भाषाएं हैं। यह हमारी खूबसूरती है कि इसके बावजूद हम एक साथ रहते हैं। उदयनिधि के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि भारत में हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए और किसी को भी दूसरे के धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन