फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya speaks on Rahul Gandhi speech in Ayodhya.

Keshav Prasad Maurya: उप मुख्यमंत्री केशव का तंज, लगता है राहुल गांधी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है...

Fri, 02 Jun 2023 02:30 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 Jun 2023 02:30 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए। वैश्विक मंचों पर देश का अपमान नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya speaks on Rahul Gandhi speech in Ayodhya.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में विभिन्न मंचों पर प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने पर भाजपा के नेता हमलावर हैं। अब इसे लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लगता है राहुल गांधी का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को उन्हें रोकना चाहिए और उनका इलाज करवाना चाहिए।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने एएनआई से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में इस तरह बयान दे रहे हैं जैसे कि अमेरिका में ही चुनाव लड़ने वाले हैं। देश में लोकतंत्र है परिवारतंत्र नहीं है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर गांधी खानदान का जन्मसिद्घ अधिकार नहीं है। इसका निर्णय जनता के आशीर्वाद से होता है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा? राहुल गांधी विदेश में न्यायपालिका, मीडिया और संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठा रहे हैं। भारत मां का कोई सच्चा सपूत ऐसा नहीं कर सकता है।



उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बूढ़े नेता उन्हें रोकें और अगर कोई मुश्किल है तो इलाज करवाएं। देश में लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। उन्हें देश में जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed