फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya reviewed the Food Processing Department.

UP: डिप्टी सीएम केशव ने दिए निर्देश, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़ें

Thu, 19 Sep 2024 12:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Sep 2024 12:37 AM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का विस्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति में यूनिटों में सोलर प्लांट लगाने में महिलाओं को 90 प्रतिशत सब्सिडी देने की व्यवस्था है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya reviewed the Food Processing Department.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को छोटे-छोटे उद्यम लगाने के लिए प्रशिक्षित भी करने के निर्देश दिए। वे बुधवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन

प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर जोर देते हुए उन्होंने कहा इससे रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का विस्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नई खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति में यूनिटों में सोलर प्लांट लगाने में महिलाओं को 90 प्रतिशत सब्सिडी देने की व्यवस्था है।

विज्ञापन


उन्होंने मेगा फूड पार्क की स्थापना पर विशेष रूप से फोकस करने को कहा है। साथ ही कृषक उत्पादक समूहों को गुजरात, महाराष्ट्र भेजकर वहां की यूनिटों का अध्ययन कर प्रदेश में यूनिटों की स्थापना के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को कहा। बैठक में प्रमुख सचिव बीएल मीना, निदेशक विजय बहादुर द्विवेदी और एसके सिंह आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed