फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya replied back to Akhilesh Yadav's monsoon offer.

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव ने अखिलेश पर किया पलटवार, मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर समेट देंगे

Fri, 19 Jul 2024 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jul 2024 05:01 PM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के मानसून ऑफर का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya replied back to Akhilesh Yadav's monsoon offer.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा एक डूबता हुआ जहाज है और समाप्त होने वाला दल है जिसका भविष्य और वर्तमान खतरे में है। उन्होंने कहा कि मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर समेट देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि मानसून ऑफर को 2027 में 47 पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे। एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है। वह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख सकता है परंतु पूर्ण नहीं हो सकता। 2027 में 2017 दोहरायेंगे, फिर कमल की सरकार बनायेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद मची उथलपुथल के बीच बृहस्पतिवार को एक बयान दिया था जिसके बाद से ही वह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ! जिसका जवाब डिप्टी सीएम केशव ने दिया है।


अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव एक-दूसरे पर अक्सर निशाना साधते रहते हैं। भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद डिप्टी सीएम दिल्ली गए थे और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी जिस पर अखिलेश ने एक्स पर कहा था कि लौट के बुद्धू घर को आए! उनके इस बयान को डिप्टी सीएम केशव से जोड़कर देखा गया था।

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी खुलकर भाजपाा पर निशाना साध रहे हैं। इन चुनाव में सपा ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 37 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed