फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad maurya on UP Budget 2022-23.

UP Budget: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने वाला बजट

Thu, 26 May 2022 07:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 May 2022 07:05 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, बजट में हर ग्रामीण को छत और शौचालय उपलब्ध कराने के साथ गांवों में सड़कों का जाल बिछाने पर भी फोकस किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाखों महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad maurya on UP Budget 2022-23.
यूपी विधानसभा में बजट पेश किया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी का बजट 25 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने वाला है। बजट में हर गांव के सर्वांगीण विकास का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 800 इकाइयों की स्थापना कर 16 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। मनरेगा के जरिये 32 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजन का लक्ष्य है।

विज्ञापन


सरकार ने बजट में प्रत्येक तबके के कल्याण और विकास का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि बजट में हर ग्रामीण को छत और शौचालय उपलब्ध कराने के साथ गांवों में सड़कों का जाल बिछाने पर भी फोकस किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाखों महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का दृष्टिपत्र है बजट : स्वतंत्र देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार 2.0 का पहला बजट नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का दृष्टिपत्र है। बजट उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा बजट प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी परिवर्तन लाने वाला साबित होगा। बजट में सरकार ने हर घर नल पहुंचाने की योजना पर फोकस कर करोड़ों ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं सिंचाई और लघु सिंचाई के लिए भी पर्याप्त प्रावधान करने से किसानों की समस्या का समाधान होगा। बजट में युवा, महिला, किसान, व्यापारी सहित समाज के समाज के सभी वर्गों को महत्व दिया गया है। बजट से इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा तो निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed