फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugrates the statue of former MLA Ramnaresh rawat.

Barabanki: डिप्टी सीएम बोले, हर भ्रष्टाचारी तक पहुंची मोदी की दूरबीन, बेईमानों से वसूली कर बनाई जा रही योजनाएं

Sun, 03 Sep 2023 04:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Sep 2023 04:31 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के बारे में सोचती है जबकि दूसरे दल कुछ का साथ परिवार का विकास सोचने वाले हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya inaugrates the statue of former MLA Ramnaresh rawat.
बाराबंकी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरबीन हर भ्रष्टाचारी तक पहुंच रही है। बेईमानों से एक-एक पाई वसूलकर गरीबों के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। भाजपा को छोड़ देश में कोई ऐसा राजनीतिक दल नहीं है जो गरीबों का भला सोचता हो।

विज्ञापन


मौर्य रविवार को सफदरगंज इलाके में लखनऊ अयोध्या हाईवे के पास स्थित पारिजात युवक समिति के मैदान में पूर्व विधायक और इंडियन पासी समाज के संस्थापक स्वर्गीय रामनरेश रावत की प्रतिमा का अनावरण कर समारोह को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक को जन-जन का नेता बताते हुए मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी फिर विरोधी दलों पर बिफर पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को बनाया उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा


उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सोचती है। मगर बाकी दल कुछ का साथ परिवार का विकास सोचने वाले है। कहा कि इनको अच्छा काम खराब लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक देश एक चुनाव की घोषणा की है। पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में कमेटी बनी है।


पीएम मोदी चाहते हैं कि पांच साल में एक चुनाव हो जिससे अनाप शनाप खर्चा बचे लेकिन कांग्रेस चाहती है कि बार-बार चुनाव हों। लोग परेशान हों। चुनाव में होने वाले खर्चे से सरकारी योजनाएं न बन सकें। उन्होंने कहा कि विरोधी दल बौखलाएं हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि 2024 में मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे जबकि देश में 2047 तक कमल खिला रहेगा।  2024 में मोदी 2019 से बड़ी जीत दर्ज करेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन का प्रत्याशी भारी मतों से जीत रहा है। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने परिसर में ही पूर्व विधायक रामनरेश रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस मौके पर भाजपा के विधान परिषद के उपनेता विद्यासागर सोनकर, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, हरगोविंद सिंह और आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed