{"_id":"6628be12cf7043b1e3011343","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-comments-on-congress-s-sam-pitroda-remark-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरासत टैक्स बयान पर बवाल: डिप्टी सीएम केशव बोले- पीएम मोदी ने कांग्रेस के चरित्र को पहले ही उजागर कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासत टैक्स बयान पर बवाल: डिप्टी सीएम केशव बोले- पीएम मोदी ने कांग्रेस के चरित्र को पहले ही उजागर कर दिया
Wed, 24 Apr 2024 01:38 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Apr 2024 01:38 PM IST
सार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस इस बार 40 सीटें भी नहीं प्राप्त कर पाएगी। पीएम मोदी ने कांग्रेस के गरीब विरोधी चेहरे को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही उनका वास्तविक चरित्र जनता के सामने रख दिया है जिससे कि वो बौखला गए हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस 40 सांसद भी नहीं जीत पाएगी। देश में मोदी लहर चल रही है। भाजपा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।
केशव मौर्य कांग्रेस ओवरसीज के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। हालांकि, कांग्रेस ने उनके इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर (टैक्स) लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी अपने बच्चों को दे सकता है। 55 फीसदी सरकार द्वारा हड़प लिया जाता है। यह एक दिलचस्प नियम है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। हालांकि पूरी नहीं, आधी ही। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।

#WATCH | Lucknow: On Chairman of Indian Overseas Congres Sam Pitroda's remark, Uttar Pradesh Deputy CM Keshav Prasad Maurya says, "Congress is an anti-poor, anti-backward, anti-Dalit, anti-tribal, anti-women party. PM Narendra Modi has revealed the real character of the party.… pic.twitter.com/ZsSY45lSss
— ANI (@ANI) April 24, 2024