फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad and new member of Vidhan Parishad take oath.

UP Vidhan Parishad: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

Thu, 21 Jul 2022 08:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Jul 2022 08:48 PM IST
सार

यूपी विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें विधान परिषद के सभापति ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad and new member of Vidhan Parishad take oath.
शपथ लेने के बाद विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधान परिषद में नवनिर्वाचित सदस्यों को बृहस्पतिवार को शपथ दिलाई गई। विधानभवन के सेंट्रल हॉल में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित भाजपा के 9 और सपा के 4 सदस्यों की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


शपथ लेने वालों में भाजपा से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री जसवंत सैनी, लखनऊ महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा और बनवारीलाल दोहरे शामिल हैं। इसी तरह सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव, जासमीर अंसारी और शाहनवाज खान को भी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


केशव और स्वतंत्रदेव से गर्मजोशी से मिले स्वामी
शपथ ग्रहण के दौरान सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से गर्मजोशी से मुलाकात की। केशव से मिलने के लिए स्वामी प्रसाद उनके पास पहुंचे और हाथ मिलाया। इस दौरान केशव अन्य नेताओं से मिलते रहे, लेकिन स्वामी ने उनका हाथ थामे रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed