फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Maurya said – the government is committed to solving the problems of the people and providing

जनता दर्शन: डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- जनता की समस्याएं हल करने और पात्रों को लाभ दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध

Mon, 15 Jun 2026 08:30 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jun 2026 08:30 PM IST
सार

Deputy CM Keshav Maurya: केशव मौर्य ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप होना चाहिए। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya said – the government is committed to solving the problems of the people and providing
जनता दर्शन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के करीब तीन दर्जन जिलों से आए सैकड़ों नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि एवं राजस्व विवाद, अवैध कब्जे, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, पुलिस प्रशासन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े अनेक मामले सामने आए। उप मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की बात को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए मौके पर ही आजमगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, कन्नौज और बहराइच समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों व पुलिस अधीक्षकों से फोन पर बात की और उन्हें त्वरित कार्रवाई के आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप होना चाहिए, क्योंकि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी और संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी। 
विज्ञापन


विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन ही सुशासन की पहचान है। भूमि विवाद और अवैध कब्जों के मामलों पर गंभीर रुख अपनाते हुए उन्होंने जिलाधिकारियों को राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराने तथा दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने इस कार्यक्रम को सरकार और जनता के बीच विश्वास का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाने और पात्र लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति अनावश्यक रूप से परेशान न हो, क्योंकि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed