फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Maurya said: Public problems should be resolved immediately, victims should not have to wand

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले: जन समस्याओं का किया जाए तुरंत निस्तारण, पीड़ित को न पड़े भटकना

Tue, 08 Oct 2024 07:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Oct 2024 07:37 PM IST
सार

 CM Keshav Maurya" यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की समस्या को जल्द से जल्द सुना जाएगा। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya said: Public problems should be resolved immediately, victims should not have to wand
लोगों की समस्याएं सुनते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय -7 कालीदास मार्ग पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु  सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  

विज्ञापन


उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगजनो, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने,  आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं  प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे रू-ब-रू होकर सुना। जनता दर्शन  में लगभग 3 दर्जन ज़िलों से कई  सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की होगी मॉनिटिरिंग 
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा  दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण विकास  कार्यक्रमों  के लिए निगरानी (2024-25,प्रथम चरण)की  नेशनल लेवल मॉनिटर द्वारा की जायेगी।उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानीटरिंग कार्यों मे जिलों के अधिकारी पूर्ण सहयोग प्रदान करें।


ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  नेशनल लेवल मॉनिटर जनपद सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, सम्भल, पीलीभीत, हापुड़, बुलन्दशहर, बदायूँ, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, एटा, कन्नौज, कासंगज, मैनपुरी, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, भदोही, चन्दौली, श्रावस्ती, बलरामपुर, एवं देवरिया का भ्रमण करेगें तथा जनपद में विभिन्न योजनाओं जैसे- मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई, एनएसएपी तथा सांसद आदर्श ग्राम योजना आदि कार्यक्रमों की मानीटरिंग करेगें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed