{"_id":"62dee6a5d12fff22db5aaa41","slug":"deputy-cm-gave-instructions-to-superintendents-medicine-and-prescription-counters-will-increase-in-hospitalsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधीक्षकों को दिए निर्देश, अस्पतालों में बढ़ेंगे दवा एवं पर्चा काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधीक्षकों को दिए निर्देश, अस्पतालों में बढ़ेंगे दवा एवं पर्चा काउंटर
Tue, 26 Jul 2022 12:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:23 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ने 33 दिन में 330 मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने इमरजेंसी सेवाओं में सुधार की जरूरत बताई। कुछ ने दवा व ओपीडी पर्चा काउंटर से जुड़ी समस्याएं बताईं, जिसका मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में दवा एवं पर्चा काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने सीएमएस व अस्पताल अधीक्षकों को व्यवस्था करने को कहा है। यह निर्देश उन्होंने ‘स्वास्थ्य आपका, संकल्प सरकार का’ अभियान के तहत मिले फीडबैक के आधार पर दिया है।
विज्ञापन
अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री ने 33 दिन में 330 मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने इमरजेंसी सेवाओं में सुधार की जरूरत बताई। कुछ ने दवा व ओपीडी पर्चा काउंटर से जुड़ी समस्याएं बताईं, जिसका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री हर दिन 10 मरीजों से बात कर अस्पताल की सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक उन्होंने बलिया, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बांदा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, हापुड़, चंदौली, बाराबंकी, मेरठ, बस्ती, गोरखपुर, बलिया, हाथरस, कन्नौज जिलों से मरीजों का फीडबैक लिया है। पाठक ने बताया कि आठ जिलों के मरीजों ने दवाएं मिलने की दिक्कत बताई। मरीजों के फीडबैक के आधार पर दवा काउंटर, पैथोलॉजी जांच काउंटर व अन्य संसाधनों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीएचसी-पीएचसी में जरूरत के हिसाब से मरीजों को भर्ती करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन