फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Dinesh Sharma gives instruction for schools reopening.

9 फरवरी से खुलने जा रहे माध्यमिक विद्यालयों को लेकर डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश, कही ये बातें

Mon, 08 Feb 2021 07:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Feb 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma gives instruction for schools reopening.
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

प्रदेश में सभी शिक्षा बोर्डों से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का पूर्ण रूप से संचालन किया जाएगा। विद्यालय चाहें तो ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी खुला रख सकते हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को खांसी, जुकाम, बुखार या कोरोना के अन्य लक्षण दिखते ही जांच और उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के मद्देनजर विद्यालयों में समुचित इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने यह आदेश 9 फरवरी से सभी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक शुरू हो रही नियमित कक्षाओं के मद्देनजर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यालय खोलने से पहले परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। यदि किसी विद्यार्थी, शिक्षक या कर्मचारी को खांसी जुकाम या बुखार के लक्षण होंगे तो उन्हें आइसोलेट कर उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रावास में यदि कोई विद्यार्थी कोराना से संक्रमित होता है तो उसके उपचार की व्यवस्था की जाएगी। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को अतिरिक्त मात्रा में मास्क उपलब्ध कराने के साथ कोविड-19 से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन करने के भी निर्देश दिए।

बता दें, 9 फरवरी से सभी शिक्षा बोर्डों से संबद्ध कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं अन्य आवासीय विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो रहा है।

परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करेगी टास्क फोर्स

परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य शुरू करने से पहले जिला एवं ब्लॉक स्तर पर गठित टास्क फोर्स विद्यालयों का सघन निरीक्षण करेगी। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने स्कूल खोलने की गाइड लाइन के साथ निरीक्षण के लिए 33 सूत्री चेक लिस्ट जारी की है। टास्क फोर्स को चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट प्रेरणा एप पर देनी होगी।

उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग ने 10 फरवरी से कक्षा 6 से 8 और एक मार्च से कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं के संचालन पर बच्चों को मिड-डे मील वितरित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने शासन को पोषाहार के लिए 249.55 करोड़ रुपये जारी करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed