फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak speaks on suspending the licence of Sanjay Gandhi Hospital in Amethi.

अमेठी: मरीजों की जान लेने वाले अस्पतालों को नहीं बख्शेंगे, संजय गांधी अस्पताल विवाद पर बोले डिप्टी सीएम

Thu, 21 Sep 2023 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किए जाने को लेकर बयान दिया है। अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak speaks on suspending the licence of Sanjay Gandhi Hospital in Amethi.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस को निलंबित करने के मामले में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। अस्पताल की लापरवाही के कारण एक बेटी की जान चली गई। स्थानीय स्तर की टीम की जांच के बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश के अस्पतालों को रेगुलराइज कर रहे हैं। लापरवाही के कारण मरीजों की जान लेने वाले अस्पतालों को बख्शा नहीं जाएगा। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि मुंसीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव राम शाहपुर निवासी अनुज शुक्ला की पत्नी दिव्या शुक्ला की मौत के मामले में संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसे लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। कर्मियों ने निलंबन समाप्त करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर संघ ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। कहा है कि संजय गांधी अस्पताल में वह बीते 35 वर्षों से कार्यरत हैं। अस्पताल पर कार्रवाई से यहां के कर्मचारियों की आजीविका पर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में दीपोत्सव: 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य, लगाए जाएंगे 25 हजार वालंटियर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: देश की समस्त परंपराओं का होगा समागम, हर वर्ग की भागीदारी की बन रही रणनीति


संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ के हितों की रक्षा के लिए आर पार की लड़ाई होगी। यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वह न्यायालय की शरण के साथ अनशन करेंगे। अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों के सामने सबसे बड़ा संकट परिवार के भरण पोषण का है। संजय सिंह परिहार ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सियासी विद्वेष की भावना से कार्रवाई करने का आरोप
मामले में कांग्रेस ने सियासी विद्वेष की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। मरीजों के हितों में तत्काल अस्पताल की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि मरीज की मौत मामले की कमेटी बनाकर जांच कराई जाए। लेकिन अस्पताल में मरीजों का उपचार नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल के पंजीकरण के निरस्तीकरण आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की है। बताया कि अस्पताल कई दशक से स्थानीय और आसपास के जनपदों के लोगों को न्यूनतम शुल्क पर बिना लाभ के स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed