फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak speaks on objectionable remark of congress leaders on PM Modi.

UP: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- मोहब्बत की दुकान में जहरीला सामान बेच रहे कांग्रेसी

Thu, 04 Apr 2024 11:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Apr 2024 11:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेताओं के आपत्तिजनक बयानों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी जहरीला सामान बेच रहे हैं।
 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak speaks on objectionable remark of congress leaders on PM Modi.
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान में जहरीला सामान बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार को देखते हुए कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं। इसलिए ही अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की ओर से पीएम मोदी का सिर फोड़ने से जुड़े बयान पर पाठक ने कड़ी आपत्ति जताई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि चरण दास महंत ने कहा था कि ''प्रधानमंत्री का मुकाबला करने के लिए ऐसा व्यक्ति चाहिए जो लाठी मार कर उनका सर फोड़ सके।’ उनके इस बयान पर बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, कांग्रेस के नेता उतने ही निम्न स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर जनता के बढ़ते भरोसे को देखकर कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2009 से अब तक नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 92 गालियां दी जा चुकी हैं। महात्मा गांधी की परंपरा के उत्तराधिकारी होने का दंभ भरने वाले कांग्रेसियों का मन बहुत मैला हो चुका है। ये गरीब और पिछड़े समाज से निकलकर पार्टी के आम कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बनने वाले मोदी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। सामंती सोच रखने वाले इनके नेता अपनी खीझ मोदी पर ही नहीं बल्कि 140 करोड़ आम हिंदुस्तानियों पर भी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सासू मां, साला व पत्नी तय करें वाड्रा का टिकट
राबर्ट वाड्रा द्वारा चुनाव लड़ने के लिए कई दलों से ऑफर मिलने संबंधी बयान पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से तो वाड्रा को चुनाव लड़ने का ऑफर नहीं दिया गया, रही बात कांग्रेस की तो वहां तो वाड्रा की सासू मां, साला और पत्नी ही सर्वेसर्वा हैं। उन्हें वाड्रा को टिकट दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed