{"_id":"64d319437e4bc0a0140ccf03","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-instructs-without-examining-dont-refer-the-patients-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिना परीक्षण दूसरे अस्पताल रेफर न करें मरीज, शाम पांच बजे के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर रहें डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिना परीक्षण दूसरे अस्पताल रेफर न करें मरीज, शाम पांच बजे के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर रहें डॉक्टर
Wed, 09 Aug 2023 10:12 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:12 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि बिना परीक्षण मरीजों को रेफर न करें और स्वास्थ्य केंद्रों पर शाम पांच बजे के बाद भी डॉक्टर मौजूद रहें।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों (पीएचसी) पर आने वाले मरीजों को बगैर परीक्षण दूसरे अस्पतालों में रेफर न करें। शाम पांच बजे के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की तैनाती की जाए और बिना सूचना के चिकित्साधिकारी अनुपस्थित न रहें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश एनेक्सी भवन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों को दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी जिला चिकित्सालयों, सीएचसी, पीएचसी, सब सेंटरों एवं वेलनेस सेंटरों में चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल कर्मियों की अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज की जाए। उन्होंने अनिवार्य रूप से जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाने, नवनिर्मित सीएचसी के लिए पदों के सृजन का प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर महानिदेशालय द्वारा शासन भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षामित्रों के लिए बुरी खबर, न तो मानदेय बढ़ाएगी और न ही नियमित करेगी सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महाठग शेरपुरिया के खिलाफ 17 को तय होंगे आरोप, मनी लॉड्रिंग, हवाला और टैक्स चोरी जैसे करता है काम
स्कूलों के माध्यम से किशोरियों को किशोरी योजना के तहत सेनेट्री नैपकिन दी जाएं। बैठक में प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, समस्त विशेष सचिव, एमडी एनएचएम, एमडी उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन, महानिदेशालय के समस्त निदेशक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।